{"_id":"69d795e5b3be49ef3a02b1f9","slug":"nitish-kumar-rajya-sabha-oath-bihar-new-cm-name-samrat-choudhary-nishant-kumar-news-in-hindi-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'नीतीश जी पद से इस्तीफा दे देंगे, दो-तीन दिन इंतजार कीजिए, सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर जदयू नेता बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'नीतीश जी पद से इस्तीफा दे देंगे, दो-तीन दिन इंतजार कीजिए, सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर जदयू नेता बोले
Thu, 09 Apr 2026 05:34 PM IST
Sabahat Husain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sabahat Husain
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:34 PM IST
सार
Bihar Politics: जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश मॉडल के तहत बिहार ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, जिनका अनुसरण अन्य राज्यों के लोग भी करते हैं, उसी दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। हमें नीतीश कुमार की विरासत को आगे ले जाना है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दशक तक बिहार की कमान संभालने वाले सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। इसके बाद जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर देंगे। इस बीच उनकी पार्टी के नेता विजय चौधरी ने एक बयान दिया है।
विज्ञापन
क्या कहा विजय चौधरी ने?
विजय चौधरी ने कहा ने कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद वह मुख्यमंत्री नीतीश जी पद से इस्तीफा दे देंगे। 2-3 दिन इंतजार कीजिए। पूरा एनडीए एक साथ यह कह रहा है। चाहे भाजपा के नेता हों या अन्य सहयोगी दलों के नेता हो, सब एक सुर में कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार में 20 वर्षों में जो काम किया है, उसे हम आगे बढ़ाएंगे। ‘नीतीश मॉडल’ के तहत बिहार ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, जिनका अनुसरण अन्य राज्यों के लोग भी करते हैं, उसी दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। हमें नीतीश कुमार की विरासत को आगे ले जाना है। उन्होंने आगे कहा कि निशांत कुमार पहले ही पार्टी से जुड़ चुके हैं और वह पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: On CM Nitish Kumar, Bihar Minister and JDU leader Vijay Chaudhary says, "After taking oath (as Rajya Sabha MP), he will resign as CM. Wait for 2-3 days. The entire NDA is saying together, BJP leaders are speaking, leaders of other constituent parties are speaking,… pic.twitter.com/dFyI2uSPnV
— ANI (@ANI) April 9, 2026
विज्ञापन
कल लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ
गौरतलब है कि 20 साल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आज दोपहर वह दिल्ली रवाना हो गए थे। 10 अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सीएम नीतीश कुमार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पटना एयरपोर्ट पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 10 अप्रैल को दोपहर सवा 12 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शपथ सांसद के रूप में सदन में होगा।