फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar on CBI action said CBI and the govt in question will explain it

पश्चिम बंगाल के मामले पर बोले नीतीश कुमार- देश में कुछ भी हो सकता है

Mon, 04 Feb 2019 02:24 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: यशवीर सिंह Updated Mon, 04 Feb 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar on CBI action said CBI and the govt in question will explain it
नीतीश कुमार

पश्चिम बंगाल में सीबीआई को लेकर ममता बनर्जी और केंद्र सरकार आमने-सामने आ गई है। रविवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए गए सीबीआई अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री मेट्रो स्टेशन पर धरने पर बैठ गई है। इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सीबीआई और जिस सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं वह इसे स्पष्ट करें।

विज्ञापन


नीतीश ने कहा, 'ये बातें केवल वे लोग ही बता सकते हैं जो इसे कर रहे हैं। मैं इस तरह की चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देता हूं। सीबीआई और जिस सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं वह इसे स्पष्ट कर सकते हैं। जबतक चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं करता है, तब तक देश में कुछ भी हो सकता है।'
विज्ञापन


बता दें कि कोलकाता में हाईवोल्टेज ड्रामा रविवार को तब शुरू हुआ था जब रोजवैली और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे 15 सीबीआई अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के बीच टकराव हो गया। कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के सभी अधिकारियों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपने अधिकारी के पक्ष में धर्मतल्ला इलाके में धरने पर बैठ गईं। मुख्यमंत्री, प्रदेश के डीजीपी और मेयर भी कमिश्नर के घर पहुंच गए। पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने शेक्सपीयर सारनी थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पहुंचे सीबीआई अधिकारियों को पुलिस ने घर के अंदर नहीं जाने दिया और उनसे हाथापाई की।

पुलिस सीबीआई टीम से कोर्ट का वारंट दिखने की मांग करती रही। इसके बाद पुलिस सीबीआई अधिकारियों को जीप में भरकर थाने ले गई। फिर पुलिस सीबीआई के संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव को हिरासत में लेने के लिए उनके घर पहुंची।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed