Nitish Kumar : उद्धव और पवार से मुलाकात के बाद नीतीश बोले- सबको एकजुट करना चाहते हैं लेकिन अपना कुछ नहीं चाहते
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते है कि अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियां एक साथ आए। एक मंच पर आए। किसी में कोई विवाद नहीं होना चाहिता। देश को एकजुट करना है और आगे बढ़ाना है। केंद्र सरकार इतिहास बदल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर गुरुवार दोपहर मुंबई पहुंचे। वहां सबसे पहले वह मातोश्री गए। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री संजय झा और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी थे। यहां उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते है कि अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियां एक साथ आए। एक मंच पर आए। किसी में कोई विवाद नहीं होना चाहिता। देश को एकजुट करना है और आगे बढ़ाना है। केंद्र सरकार इतिहास बदल रही है। सीएम नीतीश कुमार के साथ
उद्धव ठाकरे बोले- देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है
विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबको एकजुट करना चाहते हैं लेकिन अपना कुछ नहीं चाहते हैं। सबलोग एकजुट होकर लड़ेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हम एकसाथ आए हैं। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इसलिए सभी एक साथ मिलकर लड़ने की जरूरत है। जिन लोगों ने मेरी पार्टी से सबकुछ लिया और गद्दारी की मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
शरद पवार बोले- हमलोगों को मिलकर काम करना होगा
उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार ने उनका भव्य स्वागत किया। विपक्षी एकता पर दोनों नेताओं ने बातचीत की। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शरद पवार ने कहा कि देश में राजनीतिक विकल्प की जरुरत है। हमलोगों को मिलकर काम करना होगा। विपक्षी दलों को एकजुट करने की जरूरत को नीतीश कुमार ने पूरी की है। हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कार्यशैली देशहित में नहीं है। सभी विपक्षी दलों को एकसाथ आना होगा। अधिक से अधिक विपक्षी दल साथ आए तो बेहतर होगा।
9 मई को गए थे उड़ीसा, पर वहां विपक्षी एकता पर नहीं हुई थी बात
महाराष्ट्र दौरे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओडिशा दौरे पर गए थे। जाने से पहले कयास लगाया जा रहा था कि नीतीश कुमार यहां भी विपक्षी एकता को लेकर बात करने आए हैं। लेकिन सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों के बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि हमलोगों की पुरानी मित्रता है। हमलोगों ने सालों पहले एक साथ काम भी किया है। विपक्ष एकता को लेकर कोई आज कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है। पुरी में बिहार सरकार को बिहार भवन बनाने के लिए उड़ीसा सरकार मुफ्त जमीन दे रही है। इस मुलाकात के बाद 10 मई को सीएम नीतीश कुमार झारखंड गए। रांची में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विपक्षी एकता पर बातचीत की।