{"_id":"5bda7083bdec2269b642a4a1","slug":"nitish-kumar-doesn-t-want-to-continue-as-cm-beyong-2020-polls-said-upendra-kushwaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री का दावा- नीतीश कुमार खुद ही अब सीएम बनना नहीं चाहते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री का दावा- नीतीश कुमार खुद ही अब सीएम बनना नहीं चाहते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 01 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार सरकार में सबसे बड़ा पद यानि मुख्यमंत्री की कुर्सी 2020 के बाद खाली होने वाली है। ऐसे में नए उम्मीदवार की भी जरूरत होगी। बुधवार को अपनी पार्टी के कार्यक्रम में कुशवाहा ने ये दावा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा सत्ता से पूरी हो चुकी है और वह 2020 के चुनाव के बाद अपना पद छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं कोई राजनीति नहीं कर रहा हूं और न ही सीएम पर कोई व्यंग्यात्मक टिप्पणी। लेकिन सीएम ने खुद बताया था कि वह 2020 के बाद पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जितने अच्छे से उपेंद्र कुशवाहा जानता है, उतना कोई नहीं जानता है। और जितने अच्छे से नीतीश कुमार हमें जानते हैं, उतना हमें कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने मुझसे एक बार कहा था कि कितना साल बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। 15 साल का कार्यकाल बहुत हो रहा है। अब लगभग स्थान खाली होने वाला है। इस रूप में नीतीश कुमार ने अपनी भावना को साझा किया था। अब नीतीश कुमार के मन की इच्छा पूरी हो चुकी है। लेकिन मेरी बातों का गलत मतलब निकाला जाता है। कहा जाता है कि उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है। पर ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
वहीं जद(यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कुशवाहा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार विधायिका और विधायकों की पसंद के आधार पर मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि कुशवाहा ने कई बार कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए कि वह सीएम से इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं।
कुशवाहा की बातों से साफ लग रहा है कि वह एनडीए में ही बने रहेंगे। साथ ही लोकसभा में अपनी सीटों की कटौती को बिहार की सत्ता में भागीदारी से पूरा करेंगे।