{"_id":"650f22413fa1fed1fb00a285","slug":"nitish-kumar-cm-regional-development-scheme-boundary-wall-collapse-in-nalanda-on-makhdumpur-pond-2023-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बारिश में ढही मुख्यमंत्री योजना से बन रही दीवार; गृह जिले में नीतीश कुमार करवा रहे थे सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बारिश में ढही मुख्यमंत्री योजना से बन रही दीवार; गृह जिले में नीतीश कुमार करवा रहे थे सौंदर्यीकरण
Sun, 24 Sep 2023 07:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 24 Sep 2023 07:52 AM IST
सार
Nitish Kumar : कोई काम मुख्यमंत्री के नाम की योजना से हो रहा है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में वह काम हो रहा हो। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर हो रहा हो। करोड़ों का प्रोजेक्ट हो और उसकी चारदीवारी यूं बारिश में ढह जाए तो चर्चा होगी ही। नालंदा में मामला गरम है।
विज्ञापन
धरासायी हुई सरकार की योजना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मखदूम तालाब के एक हिस्से का रिटेनिंग वॉल, बाउंड्री वाल शनिवार को भरभरा कर गिर गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बिहारशरीफ स्थित बड़ी दरगाह के पास मखदूम तालाब का सौंदर्यकरण का कार्य मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कराया जा रहा था। खुद जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कई बार बड़ी दरगाह पहुंच मखदूम तालाब में चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया था। बावजूद इसके दीवार भर भराकर गिर गया। अब लोग इसके निर्माण और गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
50 फीट से अधिक बाउंड्री वाल एवं रेटेनिंग वॉल गिर गई
दरअसल, बिहारशरीफ स्थित बड़ी दरगाह के पास मखदूम तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य 51 लाख रुपए की राशि से कराई गई है। इसके साथ ही 3 करोड रुपए की लागत से इस तालाब में रिटेनिंग वॉल, बाउंड्री वॉल, नाला निर्माण तथा सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। 50 फीट से अधिक बाउंड्री वाल एवं रेटेनिंग वॉल गिर गई। 20 फीट से अधिक का हिस्सा तालाब की ओर झुक गया है। आननफानन में संबंधित एजेंसी द्वारा मजदूरों को लगाकर मलबे को तालाब से निकालने के कार्य में लगा दिया गया है। इतना ही नहीं सौंदर्यकरण कार्य को लेकर लगाए गए टाइल्स भी कुछ जगहों से उखड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
धरासायी हुई सरकार की योजना
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी बोले- संवेदक को पुनः निर्माण के लिए आदेश दिया गया है
इस मामले में लघु जल संसाधन विभाग के अभियंता अभिषेक कुमार राय ने बताया कि 3 करोड़ की लागत से बड़ी दरगाह स्थित मखदूम तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा था। बाउंड्री वॉल के पीछे वाले हिस्से में बारिश का पानी दीवार के समीप जमा हो गया था। जिससे पानी नीचे तक पहुंच गया और बाउंड्री वॉल एवं रिटेनिंग वॉल गिर गई। संवेदक को पुनः निर्माण के लिए आदेश दिया गया है। मजदूरों को लगाकर मलबे को हटाया जा रहा है एवं निर्माण कार्य के गुणवत्ता को लेकर विभाग के एसडीओ को निर्देश दिया गया है। कमी पाई जाने पर संवेदक पर कार्रवाई की जाएगी। मखदूम तालाब के किनारो पर बाउंड्री वॉल निर्माण के अलावे लाइटिंग भी लगाई गई है। ताकि शाम में लोग तालाब के किनारे बैठ सके एवं इवनिंग वॉक कर सकें।