फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar Bihar minister Surendra yadav controversial comment of agneever yojna, told agniveer as eunuchs

Bihar : नीतीश के मंत्री बोले- हिजड़ों की फौज में नाम होगा देश का, अग्निवीर लाने वाले को फांसी पर लटका दो

Thu, 23 Feb 2023 06:49 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 23 Feb 2023 06:49 PM IST
सार

Nitish Kumar : बिहार की नीतीश सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि साढ़े 8 साल के बाद देश का नाम हिजड़ों की फौज के लिए होगा। अग्निवीर योजना बनाने वाले को तो फांसी पर लटका देना चाहिए। महागठबंधन की रैली की तैयारी के सिलसिले में कटिहार में उन्होंने यह विवादित बयान दिया। 

विज्ञापन
Nitish kumar Bihar minister Surendra yadav controversial comment of agneever yojna, told agniveer as eunuchs
कटिहार में मंत्री सुरेंद्र यादव ने अग्निवीर पर विवादित बयान दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते जिम्मेदार पदों पर बैठे राजनेता भी उटपटांग न केवल बोल देते हैं, बल्कि इसपर खुद कायम रहते हैं। गुरुवार को बिहार की नीतीश सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने कुछ ऐसा ही कहा। उन्होंने कहा कि साढ़े 8 साल के बाद देश का नाम हिजड़ों की फौज के लिए होगा। अग्निवीर योजना को भारतीय सेना और भारत के युवाओं के लिए अभिशाप बताने के चक्कर में सुरेंद्र यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि इस योजना को बनाने वाले को फांसी दे दी जानी चाहिए। महागठबंधन की 25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली रैली के लिए भीड़ जुटाने के उद्देश्य से कटिहार पहुंचे मंत्री ने यह बयान दिया। अग्निवीर योजना की घोषणा के बाद भ्रांतियों के कारण बिहार में जमकर उपद्रव हुआ था। ट्रेनों को फूंक दिया गया था। 

विज्ञापन


लोग बेटी ब्याहने रिटायर फौजी से आएंगे
मंत्री ने कहा- "आज से साढ़े 8 साल के बाद देश का नाम आवेगा हिजड़ों की फौज में। हिजड़ों की फौज में...यह मैं बोलता हूं। सेना में जितने पुराने हैं, सब साढ़े आठ साल बाद रिटायर कर जाएंगे और सारे 4 साल वाले अग्निवीर होंगे। यह भी ट्रेनिंग पूरा किए बगैर रिटायर होकर चले आएंगे। जब इनके घर शादी के लिए लड़की वाले आएंगे तो पूछेंगे कि क्या करते हो? तो लोग बताएगा कि रिटायर फौजी है। लड़की वाला क्या कहेंगा? बेटी की किस्मत क्यों बर्बाद करेंगे। भाग जाएगा। गाड़ी से आया होगा तो वह भी छोड़कर भाग खड़ा होगा।" यादव ने कहा कि अभी पूरे विश्व में कोई भी सेना भारत से लड़ने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन, अग्निवीर वाले क्या सेना बनेगी? उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को बताना चाहिए कि इन नौजवानों के भविष्य के लिए क्या है, कैसे होगा। बोलते-बोलते मंत्री यह भी बोल गए कि जो अग्निवीर वाला प्रस्ताव लाया है, उसको तो फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। उससे कम में बात नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed