{"_id":"63b0152896992255f07eeb15","slug":"nitish-is-ready-to-support-rahul-gandhi-on-prime-minister-candidature","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पीएम पद के लिए राहुल की उम्मदवारी पर नीतीश बोले- बैठकर बात तो करें, कोई भी बने, लेकिन हम दावेदार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पीएम पद के लिए राहुल की उम्मदवारी पर नीतीश बोले- बैठकर बात तो करें, कोई भी बने, लेकिन हम दावेदार नहीं
Sat, 31 Dec 2022 10:41 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:41 PM IST
सार
Nitish stand on Rahul Gandhi candidature as PM: नीतीश ने कहा कि अलग-अलग नाम के बारे में अलग पूछिएगा तो कितना जवाब देंगे। उनके नाम को लेकर भी बात होगी, पहले साथ बैठकर बात तो करें। हम सिर्फ अपने बारे में कह सकते हैं कि हम दावेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने खुद को पीएम का उम्मीदवार नहीं बताया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की उम्मीदवारी को समर्थन देंगे? तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम लोग को कोई दिक्कत नहीं। पहले एक साथ बैठकर बात तो करें। अलग-अलग नाम के बारे में अलग पूछिएगा तो कितना जवाब देंगे। हम दावेदार नहीं हैं, बस। हम तो इतना ही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पार्टी मिलकर सरकार बनाए।
विज्ञापन
शनिवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टी मिलकर बैठेंगी तो सब चीजें तय होंगी। ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को मिलाने से एक संतुलित सरकार बनेगी। उसमें सब अच्छा होगा। उसमें राहुल गांधी हों या कोई भी बने, मुझे दिक्कत नहीं। मैं बस अपनी बात कह सकता हूं कि मैं दावेदार नहीं हूं।
विज्ञापन
पहले हेलीकॉप्टर खरीदना चाहते थे, अब कुछ भी बोल रहे
उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के उस बयान का मजाक उड़ाया, जिसमें सुमो ने कहा था कि यह राजशाही खर्च है। मुख्यमंत्री ने कहा- “भाड़ा पर हेलीकॉप्टर लेते हैं तो खर्च बहुत होता है, इसलिए खरीद रहे। पहले खुद ही खरीदने कहता रहता था, आजकल क्या बोलता है इ लोग! आप समझ लीजिए। एक ही आग्रह करते हैं कि पहले कौन क्या कहता था, उसी को देख लीजिए।" कार्यकाल पूरा नहीं कर पाने के मोदी के बयान पर नीतीश ने कहा- “हम तो चाहते थे उनको कार्यकाल पूरा कराना, लेकिन उनको पार्टिए हटा दिया।”
मांझी जी आएंगे तो उन्हें शराब का नुकसान बता देंगे
इससे पहले, शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली शराब कांड को लेकर कहा कि एक-एक चीज की जांच हो रही है कि यह कैसे हुआ? हमने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर लोग शराबबंदी के पक्ष में है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतनराम मांझी के द्वारा बिहार में शराबबंदी को लेकर गुजरात मॉडल लागू करने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उनकी इस इच्छा का पता नहीं है, जब वे हमसे मिलने आएंगे तो हम उन्हें सारी बात बता देंगे। शराब पीने से लोगों को नुकसान होता है। इन सब चीजों की उन्हें जानकारी नहीं होगी। जिलों की यात्रा पर जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हमेशा यात्रा पर जाते रहे हैं। यात्रा के दौरान हम लोगों से मिलकर उनकी बातों को भी सुनेंगे।