फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish is diamond with us, now becomes coal

नीतीश हमारे साथ हीरा थे, अब कोयला हो गए : जावड़ेकर

Mon, 05 Oct 2015 08:52 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
Nitish is diamond with us, now becomes coal

लगता है कि भाजपा के दिल से नीतीश कुमार की दोस्ती की याद अभी तक नहीं गई है। रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के गठबंधन के दौरान नीतीश हीरा थे।

विज्ञापन


कांग्रेस और राजद से दोस्ती के बाद उनकी चमक फीकी पड़ गई है। जावड़ेकर ने कहा कि नीतीश ने जैसे ही गठबंधन से नाता तोड़ा और लालू प्रसाद यादव से हाथ मिलाया, वह कोयले का एक टुकड़ा बन कर रह गए हैं। जब वह हमारे साथी थे तो सफल थे। अब हम उनके साथ नहीं हैं, इसलिए वह असफल हो गए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के अनुसार भाजपा से गठबंधन के दौरान नीतीश का काम अच्छा था। उन्होंने राज्य से गुंडा राज का खात्मा किया लेकिन गठबंधन खत्म होते ही राज्य में एक बार फिर से जंगल राज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग विकास के लिए वोट करेंगे और भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। युवा भाजपा के साथ हैं। नीतीश का लालू के साथ जाने का निर्णय उनके पक्ष में नहीं गया है।

जाति की राजनीति से ऊबी जनता

Nitish is diamond with us, now becomes coal

जावड़ेकर ने जातिगत राजनीति पर भी प्रहार किया, कहा कि दूसरे राज्यों में अमूमन ‘कास्ट द वोट’ (मताधिकार का प्रयोग करें) की बात सुनाई पड़ती है लेकिन ऐसा लगता है कि बिहार की राजनीति में ‘वोट फॉर कास्ट’ (जाति के लिए वोट दो) चलता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

जनता जाति की राजनीति से ऊब गई है और विकास चाहती है। जावड़ेकर ने बिहार में विकास की राह में बाधा खड़ी करने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

साथ ही इस बात को खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा कम हो गया है। जावड़ेकर अगले हफ्ते गया और औरंगाबाद समेत तीन जिलों में चुनाव प्रचार करने बिहार जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed