फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish give strict instructions to officer, says do your works properly

बिहार: सत्ता संभालते ही बदले नीतीश के तेवर

Sun, 22 Nov 2015 12:41 PM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
Nitish give strict instructions to officer, says do your works properly

पांचवीं बार बिहार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। कार्यकाल के पहले दिन ही नीतीश ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। नीतीश का गुस्सा सब कुछ कह रहा था।

विज्ञापन


नीतीश ने हाल के दिनों में हुए कुछ घटनाक्रम की पहले जानकारी ली, फिर संबंधित अधिकारियों पर बरसे। उन्होंने सबको सख्त लहजे में निर्देश दिया कि ऐसे नहीं चलेगा, कार्यशैली में सुधार लाइये, वरना मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन


नीतीश ने अधिकारियों से कहा कि आपका चेहरा देखकर आपका मूल्यांकन नहीं होगा, आपके काम के आधार पर ही परखा जाएगा। प्रदेश के सभी 40 एसपी और 38 डीएम के साथ राज्य सरकार के सभी वरीय अधिकारी इस समीक्षा बैठक में मौजूद थे। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में नीतीश कुमार ने कुछ अधिकारियों की लापरवाही को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकते हैं बड़े प्रशासनिक बदलाव

Nitish give strict instructions to officer, says do your works properly

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नीतीश ने लापरवाही का जिक्र करते हुए कुछ जिलाधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि आप लोग ऐसा मत सोचिए कि थानेदार एसपी के अधीन है, इसलिए वो आपकी जिम्मेदारी नहीं है। इस प्रकार का रवैया तत्काल बदल लीजिए, ऐसी सोच के साथ आगे काम करना, आगे मुश्किल होगा।

मुख्यमंत्री का गुस्सा इतने भर से शांत नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों को सुधरने का आखिरी मौका देते हुए यह संकेत दे दिया कि वह राज्य में बड़े प्रशासनिक बदलाव के मूड में हैं। इसके बाद मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, गृह सचिव सुधीर कुमार और डीजीपी पीके ठाकुर का चेहरा भी उतर गया।

मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि एक दूसरे के नाम पर बहानेबाजी नहीं चलेगी। ऊपर से लेकर नीचे तक की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए जो बदलाव करने होंगे, किए जाएंगे। नीतीश के इस तेवर के बाद माना जा रहा है कि पुलिस व जिला प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed