{"_id":"5c2b24a3bdec2256cf3e8a89","slug":"nitish-family-assets-are-getting-reduced-ministers-announce-details-of-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम होती जा रही नीतीश की परिवार की संपत्ति, मंत्रियों ने संपत्ति का ब्यौरा किया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम होती जा रही नीतीश की परिवार की संपत्ति, मंत्रियों ने संपत्ति का ब्यौरा किया घोषित
Tue, 01 Jan 2019 01:58 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा घोषित कर दिया है। नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत की संपत्ति कम होती जा रही है। नीतीश कुमार के पास 2018 में मात्र 40 हजार 39 रुपये कैश और उनके बेटे निशांत के पास मात्र 4 हजार 697 रुपये नगद हैं।
बता दें कि 2017 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 46 हजार 566 रुपये थे, जबकि उनके बेटे के पास 24 हजार 697 रुपये कैश था। मुख्यमंत्री का बैंक बैलेंस भी घट गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कैश इन हैंड में नीतीश कुमार की संपत्ति घटी है।
2018 में नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 16 लाख 18 हजार 947 रुपये थी, जबकि 2017 में 16 लाख 23 हजार 571 रुपये थी। नीतीश कुमार के बेटे निशांत के पास 2018 में कुल संपत्ति 1 करोड़ 29 लाख, 88 हजार 565 रुपये है जबकि 2017 में उसके पास 1 करोड़ 18 लाख 44 हजार 837 रुपये की चल व अचल संपत्ति थी। मुख्यमंत्री के पास मात्र 20 ग्राम सोना है जिसका वैल्यू इस बार बढ़कर 51 हजार, 600 रुपये हो गया है। खास बात यह है कि सीएम नीतीश के पास रहने के लिए दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है।