{"_id":"641a7877f216ee484a058c27","slug":"nitish-cabinet-meeting-7-thousand-new-posts-will-be-restored-for-teachers-35-agendas-approved-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शिक्षकों के लिए 7 हजार नए पद होगी बहाली, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी चलाएगी बिहार सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शिक्षकों के लिए 7 हजार नए पद होगी बहाली, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी चलाएगी बिहार सरकार
Wed, 22 Mar 2023 09:09 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:09 AM IST
सार
शिक्षकों अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार ने 7 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली करने की घोषणा की है। यह सभी शिक्षक विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
पटना के किसान समागम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षकों अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार ने 7 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली करने की घोषणा की है। यह सभी शिक्षक विशेष बच्चों को पढ़ाने के लिए बहाल किए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर मंगलवार देर शाम नीतीश कैबिनेट पर मुहर लगी। बिहार सरकार का दावा है कि जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अब सीधे छात्रों के अकाउंट में राशि भेजेगी सरकार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसमें 35 प्रस्ताव पर मुहर लगी। शिक्षा से जुड़े कई मुद्दे पर मुहर लगी। इसमें फैसला लिया गया है कि बिहार सरकार अब सीधे छात्रों के अकाउंट में राशि भेजेगी। साथ ही मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी सरकार चलाएगी। यानी सरकार अपने बलबूते पिछले और अति पिछले वर्ग के बच्चों को छात्रवृति देगी।
विज्ञापन
वेतन-भत्ते में 30 से 35 हजार प्रतिमाह तक बढ़े
कैबिनेट की बैठक में सीएम नीतीश कुमार समेत सभी मंत्रियों के वेतन-भत्ते भी 30 से 35 हजार प्रतिमाह बढ़ जायेंगे। अब यह राशि बढ़कर प्रति माह पौने तीन लाख तक रुपए मिलेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में बिहार के मंत्रियों के वेतन भत्ता पेंशन नियमावली में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार ने MLA, MLC विधानमंडल में मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक व सचेतक के वेतन-भत्ते में वृद्धि की थी। उन्हें 2.50 लाख रुपये प्रति माह मिल रही है।
विज्ञापन