फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Cabinet: First meeting of the new government today, many proposals can be approved; Nitish Kumar, BJP

Nitish Cabinet : नई सरकार की पहली बैठक, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mon, 29 Jan 2024 11:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Jan 2024 11:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह बैठक थी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए। है। 

विज्ञापन
Nitish Cabinet: First meeting of the new government today, many proposals can be approved; Nitish Kumar, BJP
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में नई सरकार यानी एनडीए 2.0 के बनने के बाद कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नई सरकार के गठन के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक थी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का बजट सत्र की तारीख (पांच फरवरी) बढ़ने की सूचना मिली है। वही कैबिनेट की बैठक में कुल चार प्रस्ताव पर मोहर लगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा
इधर, सूचना यह भी मिल रही है कि भाजपा की ओर से वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा ने विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि नई सरकार बनने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर सभा का विश्वास नहीं रह गया है। इसलिए इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नीतीश बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार
वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा के साथ पहले भी थे, बस बीच में कहीं चले गए थे। उन्होंने कहा कि हम बिहार के हित के लिए काम करते हैं। बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दोबारा दल बदलने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed