फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitis kumar gave Offers to satrughan Sinha

तो क्या नीतीश संग जाएंगे शत्रुघ्न, मिला ऑफर

Mon, 27 Jul 2015 08:21 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
nitis kumar gave Offers to satrughan Sinha

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जहां भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया, वहीं बिहारी बाबू ने भरोसा दिया कि वह हमेशा सच के साथ रहे हैं और रहेंगे।

विज्ञापन


रविवार को पटना में आयोजित जातीय सम्मेलन में लालू के साथ मंच साझा करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनका लालू के साथ केवल मित्रवत नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध भी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर लालू प्रसाद के साथ बिहारी बाबू भी महागठबंधन में शामिल हो जाते तो खुशी होती। नीतीश से देर रात हुई मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि शत्रुघ्न पाला बदल सकते हैं, लेकिन पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने विरोधियों को दुश्मन नहीं मानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश से उनके पुराने व्यक्तिगत संबंध हैं, इसलिए मिलने गया था। नीतीश की तारीफ  करने के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री की मैं तारीफ  नहीं करूंगा, तो क्या दूसरे प्रदेश के सीएम की तारीफ  करूंगा।

'आज भाजपा में हूं, लेकिन कल का पता नहीं'

nitis kumar gave Offers to satrughan Sinha

उन्होंने कहा कि मैं आज भाजपा में हूं, लेकिन कल का पता नहीं। कल मुझे कौन निकालेगा और कौन गले लगाएगा, इसके बारे में मुझे पता नहीं।

शत्रुघ्न ने कहा कि मैं न मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं और न ही इस दौड़ में शामिल हूं। मैं केवल विकास की बात करता हूं, इसलिए मैं मानता हूं कि नीतीश कुमार योग्य हैं।

इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहारी बाबू ने सच बयां किया है। सिन्हा अगर भाजपा छोड़कर जदयू में आते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे।

सिंह ने इसके साथ भाजपा के सभी विक्षुब्धों को जदयू में आने का भी निमंत्रण दे दिया। इधर, राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी कहा है कि सिन्हा बड़े कलाकार और पुराने नेता हैं।

वह अगर हमारे साथ आते हैं तो अच्छा ही है। वैसे भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा है कि बिहारी बाबू ने ऐसा कुछ नहीं कहा है कि जिससे यह तय किया जाए कि चह भाजपा से नाराज हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed