फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nilesh Mukhiya Murder Case: Attendance decreased in many private schools in Patna; protest, Bihar Police

Bihar News : कई प्राइवेट स्कूलों में उपस्थिति घटी, वैन-बस नहीं चले; नीलेश मुखिया का शव पहुंचने पर हंगामे का डर

Thu, 24 Aug 2023 10:45 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 24 Aug 2023 10:45 AM IST
सार

Bihar Police : पटना में बीच सड़क पर गोलियों से छलनी भाजपा नेता की 23 दिनों के बाद मौत के बाद भी पुलिस स्थिति नहीं संभाल पा रही है। लोगों ने डर से पाटलिपुत्र इलाके के स्कूलों में अपने बच्चे कम भेजे। बस-वैन नहीं चले।

विज्ञापन
Nilesh Mukhiya Murder Case: Attendance decreased in many private schools in Patna; protest, Bihar Police
सडक पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में कुर्जी और पाटलिपुत्रा के इलाके में हंगामा होने के आसार लग रहे हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि इन क्षेत्र में दुकान के साथ साथ जनजीवन प्रभावित हो सकते हैं। इसकी वजह यह है कि उस क्षेत्र के भाजपा नेता निलेश मुखिया का शव आज दिल्ली से पटना आ रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि शव आने के बाद उनके समर्थक सड़क पर बवाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


तोड़फोड़ और आगजनी की आशंका से नहीं चली स्कुल की बसें 
लोगों का ऐसा मानना है कि निलेश मुखिया का शव करीब 11:00 बजे सुबह में पटना पहुंच जाएगा। शव पहुंचने के बाद ऐसी संभावना है कि उनके समर्थक बवाल करें इसको लेकर निजी स्कूल के बस संचालकों ने बस निकालने की मनाही कर दी। इस संबंध में उस क्षेत्र के विद्यालय प्रबंधक से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्कूल खुला हुआ है लेकिन साथ ही बस वालों ने बच्चों को लाने पर मनाही कर दी है। बस संचालकों का कहना है कि भीड़ के द्वारा बस को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, इस वजह से आज बच्चों को लाने के लिए बस को बाहर नहीं निकाला गया। विद्यालय प्रबंधक का कहना है कि इसी वजह से विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या आज बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Nilesh Mukhiya Murder Case: Attendance decreased in many private schools in Patna; protest, Bihar Police
सड़क पर शव का इंतजार करती मोहल्ले की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को दिखा असर 
निलेश मुखिया की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत की खबर सुनते ही उसका असर बुधवार को दिखने लगा था। निलेश मुखिया के सैकड़ों समर्थक सड़क पर उतर आये और मेडिकल दुकानों को छोड़कर सभी छोटी बड़ी दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। हालांकि उसमें कई ऐसे भी दूकानदार थे जिन्होंने अपनी मर्जी से अपनी दूकान बंद कर दी।

महिलाएं सड़क पर खड़ा होकर करने लगी शव आने का इंतजार
निलेश मुखिया की इलाज के दौरान मौत और उनके शव आने के इंतजार में महिलाएं घर से निकलकर सड़क पर आकर खड़ी हो गई। उन महिलाओं का कहना था कि शहर में अपराधी बेलगाम हैं और पुलिस सिर्फ लोगों को परेशान करती है, उनका अपराधियों पर कोई नकेल नहीं है। इसी का नतीजा था कि बेकौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े उन्हें गोली से भून दिया और पुलिस अबतक उन अपराधियों को पकड़ नहीं पाई।

Nilesh Mukhiya Murder Case: Attendance decreased in many private schools in Patna; protest, Bihar Police
घटनास्थल जहां जांच कर रही है FSL की टीम - फोटो : अमर उजाला
अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता निलेश मुखिया को मारी गई थी गोली 
31 जुलाई को पटना के कुर्जी इलाके में दिनदहाड़े 4 अपराधियों ने नीलेश मुखिया को 7 गोली मारी थी। पटना में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के जरिए सभी गोलियां बाहर निकाल दी थी। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया था जहां भाजपा नेता की 23 दिनों के बाद मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed