फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NIA team raids the residence of former district councillor in bihar

Bihar: पूर्व जिला पार्षद के आवास पर एनआईए की टीम की छापेमारी; नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर कार्रवाई

Thu, 23 Nov 2023 12:47 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 23 Nov 2023 12:47 PM IST
सार

गुरुवार को गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव और शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध नगर मोहल्ला स्थित पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता राजू यादव के घर पर एनआईए के टीम ने छापेमारी की।

विज्ञापन
NIA team raids the residence of former district councillor in bihar
एनआईए (प्रतीकात्मक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

गया जिले के कोच थाना क्षेत्र से कुछ महीने पहले ही प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रमोद मिश्रा गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही गया जिले में विभिन्न ठिकानों पर देश के अलग-अलग सुरक्षा एजेंसी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के कोंच थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव और शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध नगर मोहल्ला स्थित पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता राजू यादव के घर पर एनआईए के टीम ने छापेमारी की। 
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान कई कागजात टीम अपने साथ लेकर गई है। हालांकि, टीम के सदस्यों ने छापेमारी के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया। छापेमारी के वक्त स्थानीय डेल्हा थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इस संबंध में राजू यादव के बड़े भाई रंजीत यादव ने बताया कि आज सुबह लगभग 8 की संख्या में रहे एनआईए के अधिकारी आए। आते ही उन्होंने कहा कि घर की महिलाएं और पुरुष अलग-अलग हो जाइए। इसके बाद वे लोग घर के सभी कमरों की तलाशी लेने लगे, लेकिन तलाशी के दौरान उन्हें कुछ भी नहीं मिला। हिसाब-किताब से संबंधित एक डायरी वे लोग अपने साथ लेकर गए हैं। 
विज्ञापन


एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि हमें पता चला है कि आपके घर पर नक्सली आते-जाते रहते हैं। इसी के संबंध में हम लोग पूछताछ करने आए हैं। रंजीत यादव ने बताया कि हमारा छोटा भाई राजू यादव पूर्व जिला पार्षद सदस्य रहा है। साथ ही वह सामाजिक कार्यकर्ता भी है। ऐसे में कई लोगों का घर पर आना-जाना रहता है। किसी भी असामाजिक तत्व से हमारा कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमारा छोटा भाई राजू यादव कल सुबह 7 बजे घर से निकला है, लेकिन अभी तक वापस नहीं आया है। आज अहले सुबह एनआईए के लोगों ने आकर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed