फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nia_im_simi_bihar

आतंकियो को ट्रेनिंग देने के लिए देश भर में चल रहे सेंटर

Sat, 30 Nov 2013 12:50 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
nia_im_simi_bihar

पटना ब्लास्ट के बाद एनआई के की लगातार पूछताछ और संग्दिग्धों की घरपकड़ में कुछ अहम बातों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


इन जानकारियों के तहत यह बात भी सामने आई है कि आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन (आइएम) ने प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इसलामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) को आतंकियों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेवारी सौंपी है।

पूरे देश में सिमी के कार्यकर्ता आतंकवाद को लेकर मोटिवेशनल व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दे रहे हैं। पटना सीरियल ब्लास्ट की जांच के सिलसिले में एनआइए को अब तक 15 ऐसे ट्रेनिंग सेंटरों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


बिहार में दरभंगा व समस्तीपुर के अलावा झारखंड के रांची व छत्तीसगढ़ के रायपुर में  बाकायदा ट्रेनिंग को लेकर सिमी के कार्यकर्ताओं के आवागमन के पक्के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग का मॉड्यूल एक, ट्रेनर बदलते रहते हैं : आइएम व सिमी द्वारा आतंकवाद की पाठशाला के लिए एक ही ट्रेनिंग मॉड्यूल का इस्तेमाल सभी स्थानों पर किया जा रहा है। हालांकि, ट्रेनर बदलते रहते हैं।

एक ट्रेनिंग सेंटर पर ज्यादा दिनों तक एक ट्रेनर नहीं रहता है। रायपुर से गिरफ्तार किये गये बोधगया सीरियल ब्लास्ट के आरोपित व सिमी के सदस्य उमेर सिद्दीकी, शेख हबीबुल्लाह, रोशन शेख व हयात खान ने छत्तीसगढ़ पुलिस को आतंकियों के प्रशिक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।

इनके साथ ही सात अन्य सिमी कार्यकर्ता शेख अजीजुल्लाह, मोउनुद्दीन कुरैशी, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद अजीज, मोहम्मद दाउद, मो असलम व शेख सुभान को गिरफ्त में लेने के बाद सिमी की गतिविधियों की परत-दर-परत खुलती चली गयी है। गिरफ्तार मो उमेर सिद्दीकी बोधगया ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है। उसका हाथ पटना ब्लास्ट में भी था। उसने पटना ब्लास्ट के बाद मुख्य आरोपित मो अब्दुल्लाह, नुमान आलम, तौफिक व मुजीबुल्लाह को अपने पास पनाह दी थी। ये सभी अभी फरार हैं।


सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

एनआइए सूत्रों के अनुसार, आइएम व सिमी के एकजुट होने के बाद देश भर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, असम व उत्तरप्रदेश सहित अन्य प्रमुख राज्यों की पुलिस आइएम व सिमी की गतिविधियों पर निगाह रख रही है। बिहार में एटीएस के गठन के बाद सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क करने को लेकर जांच व अनुसंधान को लेकर  कार्रवाई की जा रही है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed