{"_id":"632d95a31092070808291bc3","slug":"nhai-officer-arrested-by-cbi-for-taking-bribe-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: एनएचएआई के अधिकारी को सीबीआई ने घूस लेते हुए किया रंगेहाथ गिरफ्तार, 60 लाख बरामद, आठ ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI: एनएचएआई के अधिकारी को सीबीआई ने घूस लेते हुए किया रंगेहाथ गिरफ्तार, 60 लाख बरामद, आठ ठिकानों पर छापेमारी
Fri, 23 Sep 2022 04:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 04:58 PM IST
सार
सीबीआई ने कहा कि आठ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। सीजीएम, एनएचएआई के परिसर से 60 लाख रुपये की नकदी मिली है।
विज्ञापन
Cash
- फोटो : ANI
विस्तार
सीबीआई ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक मुख्य महाप्रबंधक को कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एनएचएआई का अधिकारी पटना के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात है।
सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, सूचना के आधार पर उनके घर पर तलाशी ली गई। इस दौरान मौके से 60 लाख रुपये और बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की औपचारिकताएं अभी भी जारी हैं। आरोप है कि सद्रे आलम नासिक स्थित एक निजी कंपनी के अधिकारियों से बढ़े हुए बिलों के भुगतान, माप पुस्तिका में हेराफेरी आदि के एवज में रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने कहा कि आठ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। सीजीएम, एनएचएआई के परिसर से 60 लाख रुपये की नकदी मिली है।