{"_id":"5bd8a8e9bdec22694123cdf1","slug":"newborn-finger-eaten-rat-in-the-icu-of-the-hospital-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की हद पार, अस्पताल के आईसीयू में चूहे खा गए नवजात की अंगुलियां, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही की हद पार, अस्पताल के आईसीयू में चूहे खा गए नवजात की अंगुलियां, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सरकारी अस्पतालों में लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। राज्य के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा शहर स्थित डीएमसीएच में चूहों ने एक नवजात की अंगुलियां खा ली जिससे उसकी मौत हो गई। नवजात के परिजनों ने उक्त आरोप लगाए हैं। नवजात शिशु विभाग के एनआईसीयू में भर्ती था। सोमवार रात को चूहे बच्चे की हाथ और पैर की अंगुलियां खा गए जिससे मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मधुबनी जिले के पंडौल के रहने वाले परिजनों का आरोप है कि चूहों के कुतरने से ही बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जख्म पर पट्टी बंधी होने के बाद भी उससे लगातार खून रिस रहा था। नवजात बीते नौ दिनों से भर्ती था। उसके शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल के डॉक्टर ओम प्रकाश ने भी एनआईसीयू में चूहे होने की बात को स्वीकारा है, लेकिन उनका कहना है कि बच्चे की मौत का कारण चूहों का काटना नहीं है। वहीं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का दावा है कि यहां चारों ओर चूहे भटकते रहते हैं और मौका मिलते ही लोगों को काट लेते हैं।
विज्ञापन