फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   New Teacher Manual: CM Nitish Kumar will talk to teacher candidates; BJP targeted the government

Bihar News : शिक्षक अभ्यर्थियों से बात करेंगे सीएम नीतीश कुमार; सम्राट का सवाल- वार्ता से पहले पिटवा क्यों रहे

Tue, 11 Jul 2023 01:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Jul 2023 01:11 PM IST
सार

BPSC Teacher : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्यभर से पटना में जुटे शिक्षक अभ्यर्थियों की पिटाई-गिरफ्तारी की सूचना पर सदन के अंदर हंगामा ऐसा मचा कि मंत्री ने सूचना दी कि मुख्यमंत्री खुद शिक्षक अभ्यर्थियों से बात करेंगे।

विज्ञापन
New Teacher Manual: CM Nitish Kumar will talk to teacher candidates; BJP targeted the government
सीएम नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक आंदोलन के बीच बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नई शिक्षक नियमावली की समीक्षा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार खुद शिक्षक प्रतिनिधियों से बात करेंगे। अब भाजपा ने इसपर सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर सरकार शिक्षक अभ्यर्थियों से बात करना चाहती है वह उन्हें पिटवा क्यों रही है।इधर, गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि यह काफी अच्छी बात है अगर मुख्यमंत्री खुद बात करेंगे तो उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है। बिहार सरकार की तरफ से बुलावा आने पर हमारे प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से जाकर मिलेंगे और अपनी सभी मांगों को रखेंगे उम्मीद है कि सरकार नियोजित शिक्षकों की मांग को मान जाए और उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा दे।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्री बोले-  भाजपा इस मामले पर राजनीति करना चाहती है
दरअसल, मानसून सत्र के दूसरे दिन विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के MLC हंगामा करने लगे। वह नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद शिक्षक प्रतिनिधियों से बात करेंगे। भाजपा इस मामले पर राजनीति करना चाहती है। उनकी शिक्षक अभ्यर्थियों से कोई हमदर्दी नहीं है, इसलिए आंदोलन की बात कह रही है। इस पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर शिक्षक अभ्यर्थियों से बातचीत करना चाहते हैं तो वह उन्हें गिरफ्तार क्यों करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद का आरोप- भाजपा वाले बहका रहे हैं
इधर, विधानसभा परिसर में भाई वीरेंद्र ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों को भड़काया जा रहा है। वह यह जान रहे हैं कि भाजपा वाले ऐसा कर रहे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि महागठबंधन की सरकार हमेशा शिक्षकों के साथ रही है। आगे की हमेशा रहेगी। महागठबंधन सरकार उनके लिए काफी कुछ सोच रही है। इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आएं। वहीं माले विधायकों ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर हमलोग उनके साथ हैं। सरकार को उनकी मांग माननी होगी। हमलोग भी सरकार से इस मामले में सरकार से बात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed