{"_id":"5a82bd294f1c1b5e6e8b4f86","slug":"new-delhi-dibrugarh-town-rajdhani-express-narrow-escape-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बाल-बाल बची दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बाल-बाल बची दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के खगड़िया में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। मंगलवार सुबह दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। ग्रामीणों की समझदारी की वजह से ही यात्रियों की जान बच सकी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक चैधा-बन्नी हॉल्ट के पास डाउन लाइन की पटरी टूटी हुई थी, ग्रामीणों ने जब यह देखा तो रेलवे के अधिकारियों को यह जानकारी दी लेकिन कोई रेलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
जब दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस उधर से गुजरी तो ग्रामीणों ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। हालांकि तब तक इंजन और एक कोच पटरी से गुजर चुका था। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद ट्रैक की मरम्मत की गई और टूटी पटरी को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन