{"_id":"667d32a0142f756c530a6286","slug":"neet-paper-leak-cbi-arrested-manish-prakash-in-patna-bihar-police-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Paper Leak : सीबीआई ने पटना में की बड़ी कार्रवाई, मनीष प्रकाश और आशुतोष को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Paper Leak : सीबीआई ने पटना में की बड़ी कार्रवाई, मनीष प्रकाश और आशुतोष को किया गिरफ्तार
Thu, 27 Jun 2024 03:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:06 PM IST
सार
Bihar : नीट पेपर लीक मामले को ईओयू के बाद सीबीआई अपने हाथों में लेते ही कार्रवाई तेज कर दी है। पटना से आरोपी मनीष प्रकाश और आशुतोष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए पटना से नीट पेपर लीक मामले के आरोपी मनीष प्रकाश और आशुतोष को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सीबीआई उन दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पहले जांच कर रही थी ईओयू
नीट-यूजी में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के सिलसिले में दिल्ली से सीबीआई की एक टीम सोमवार की सुबह पटना में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के कार्यालय पहुंची। बिहार पुलिस के जरिए शुरू हुए नीट परीक्षा के पेपर लीक जांच को बिहार की आर्थिक अपराध इकाई के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो के पास सौंप दिया गया। बिहार की जांच टीम ने सभी सबूत शिक्षा मंत्रालय को सौंप दिए। शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
सीबीआई टीम ईओयू और पुलिस अधिकारियों से भी की बातचीत
बताया जाता है कि सीबीआई की टीम बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के कार्यालय पहुंचकर सारे सबूतों को अपने हाथ में ले लिए। पुलिस और अपराध शाखा दोनों के जाँच अधिकारियों ने 5 मई से 10 मई तक देखा था, उनसे सभी से सीबीआई के जांच अधिकारी ने बातचीत किया। गुरूवार को सीबीआई ने कार्रवाई को तेज करते हुए पटना से दो आरोपियों को दबोच लिया है। फिलहाल सीबीआई उन दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन