फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NEET paper leak case: CBI arrested two accused from Patna and Hajipur; One accused of stealing NEET paper

NEET 2024: नीट का पेपर चुराने वाले को सीबीआई ने पकड़ा, पटना और हजारीबारी से यह दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Jul 2024 05:17 PM IST
सार

नीट यूजी 2024 के प्रश्न पत्र को जिसने चुराकर लीक किया, उसकी तलाश पिछले कई दिनों से चल रही थी। पहले बिहार पुलिस उसके तलाश में थी। अब आखिरकार सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर ली लिया। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी इस केस में मील का पत्थर साबित होगा। 

विज्ञापन
NEET paper leak case: CBI arrested two accused from Patna and Hajipur; One accused of stealing NEET paper
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नीट पेपरलीक केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना और हजारीबाग में छापेमारी की। इसके बाद नीट पेपरलीक केस के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पटना से जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उस पर नीट का पेपर चुराकर लीक करने का आरोप है। पंकज कुमार उर्फ आदित्य नाम के इस आरोपी की तलाश पहले आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही थी। लेकिन, जब से आर्थिक अपराध इकाई ने नीट पेपरलीक केस को सीबीआई को सौंपा था, तब से सीबीआई की टीम पंकज कुमार की तलाश कर रही थी। वहीं दूसरी गिरफ्तारी हजारीबाग से हुई है। सीबीआई ने इसी केस में शामिल एक अन्य आरोपी राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पेपरलीक केस में राजू और पंकज की अहम भूमिका
बताया जा रहा है कि पंकज कुमार ने ही एनटीए द्वारा भेजे एनटीए के प्रश्न पत्र को चुराया था। इसके बाद इसी पेपर को आगे भेजा गया था। यही पेपर वायरल हुआ था। पंकज मूल रूप से बोकारो का रहने वाला है। वहीं राजू सिंह पंकज का ही साथी है। नेट पेपर लीक केस में इसने भी अहम भूमिका निभाई थी। दोनों की तलाश सीबीआई को काफी दिनों से थी। नीट यूजी पेपरलीक केस में सीबीआई ने अब तक लगभग 57 गिरफ्तारियों के साथ छह एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से 12 केंद्रीय एजेंसी द्वारा की गईं, जबकि शेष विभिन्न राज्य पुलिस बलों द्वारा की गईं। अब तक 22 लोगों को जमानत मिल चुकी है। सीबीआई ने कुछ दिन पहले ही राकेश उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया थ। अब सीबीआई पेपरलीक केस के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed