फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Need to make road projects for Buxar from banaras Says Bihar CM Nitish kumar

बक्सर से बनारस के लिए एनएच बनाने की जरूरत: नीतीश

Sun, 15 Oct 2017 03:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sun, 15 Oct 2017 03:49 AM IST
विज्ञापन
Need to make road projects for Buxar from banaras Says Bihar CM Nitish kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बक्सर से बनारस के लिए एनएच बनाने की जरूरत है। दोनों ऐतिहासिक स्थलों में गहरा संबंध है। मोकामा में राजमार्ग मंत्रालय के विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में बोलते हुए नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से आग्रह करते हुए कहा कि विक्रमशिला पर समानांतर चार लेन पुल की बहुत जरूरत है और इसके लिए काम किया जाना चाहिए। जमीन अधिग्रहण के लिए सरकार पूरी मदद करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन



नीतीश ने कहा कि बिहार में अब नए गठबंधन की सरकार है, हम उम्मीद करते हैं कि अब बिहार में विकास की गाड़ी तेजी से दौड़ेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ  की और बिहार में शुरू करने वाले परियोजनाओं के लिए गडकरी को धन्यवाद दिया। हम गंगा की अविरलता को निर्मलता से जोड़कर देखते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि मोकामा बहुत बड़ा टाल क्षेत्र है और टाल क्षेत्र की समस्याएं गंभीर हैं। गंगा को सिल्ट की समस्या से छुटकारा दिलाने की जरूरत है। गंगा तट पर आर्गेनिक फार्मिंग शुरू करना जरूरी है।
विज्ञापन


पढ़ें- पटना में बोले पीएम मोदी- सरकारी बंधन से मुक्त होंगे देश के चुनिंदा 20 विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व पटना विश्वविद्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि यहां नामांकन होना उस वक्त के लिए गर्व की बात थी, इससे मेरी गहरी यादें जुड़ी हैं। इसी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज में मुझे पढ़ने के लिए मेरे पिताजी ने मेरा ऐडमिशन कराया और मैं भी इसका छात्र बना। मेरे पिताजी की दिली ख्वाहिश थी कि मैं इंजीनियर बनूं। 


उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जो विश्वविद्यालय के समारोह में आए हैं। नीतीश ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर पीएम मोदी जी से आग्रह करता हूं कि इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान करें, जिससे कि यहां के छात्र कहीं बाहर जाने के लिए ना सोचें।

मोकामा में सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पीएम मोदी का स्वागत किया और कहा कि पीएम मोदी आज बिहार को कई उपहार दे रहे हैं, जिससे बिहार के लोगों को काफी फायदा होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार में एनएच का काम तेजी से हो रहा है। गंगा पर गांधी सेतु पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है, पीएम ने जो वादा किया था वो पूरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed