फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDRF team rescues 15 people as boat capsizes in Sitamarhi district of bihar

बिहार: 3 घंटे में मौत के मुंह से 15 लोगों को निकाल लाई NDRF की टीम

Fri, 18 Aug 2017 01:55 PM IST
amarujala.com: Presented by- हर्षित गौतम
amarujala.com: Presented by- हर्षित गौतम Updated Fri, 18 Aug 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
NDRF team rescues 15 people as boat capsizes in Sitamarhi district of bihar

बिहार में बाढ़ की वजह से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। राज्य के सीतामढ़ी जिले में एनडीआरएफ की टीम ने एक बड़े ऑपरेशन के जरिए 15 लोगों को मौत के मुंह से निकाल लिया।

विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम का ये सर्च और राहत बचाव कार्य तीन घंटे चला। टीम को गुरुवार शाम 6:07 पर एक मैसेज मिला कि रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने के बाद गांव बेहरा के नजदीक एक नाव लौटते वक्त पलट गई है। टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार: बाढ़ से हालात बदतर, महिला ने नाव में दिया बच्चे को जन्म 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाव में मौजूद लोग लखनदेई नदी के तेज बहाव की वजह से इधर-उधर बहने लगे। टीम ने इस ऑपरेशन के जरिए 4 महिलाओं, 6 पुरुषों और 5 बच्चों को 3 घंटे तक इस ऑपरेशन के जरिए बचा लिया।


एनडीआरएफ की नौंवी बटालियन के विजय सिन्हां के मुताबिक टीम ने 14 लोगों को नाव पलटने के बाद बाढ़ से बचाया वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी सर्च ऑपरेशन के दौरान बचा लिया गया। 

उन्होंने आगे कहा कि टीम ने शाम 9.20 तक ऑपरेशन तब तक जारी रखा जब तक ये कंफर्म नहीं हो गया कि बढ़ा में फंसे सभी 15 लोगों को बचा लिया गया है। लगभग 120 लोग अब तक राज्य में बाढ़ की वजह अपनी जान गंवा चुके हैं। बाढ़ की वजह से 38 जिलों के 72 लाख लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed