फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   in bihar woman gives birth a child in NDRF's boat which was is saving pepole in flood

बिहार: बाढ़ से हालात बदतर, महिला ने नाव में दिया बच्चे को जन्म 

Thu, 17 Aug 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
in bihar woman gives birth a child in NDRF's boat which was is saving pepole in flood

बिहार के बाढ़ प्रभावित जिले मधुबनी में एनडीआरएफ की बचाव नौका में बुधवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एनडीआरएफ के जवानों की मदद से प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला बच्चे को सकुशल जन्म दे सकी। जच्चा और बच्चे दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एनडीआरएफ की नवीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिंहा ने बताया, ‘गर्भवती महिला को जिले के बेनीपट्टी ब्लॉक स्थित बाढ़ में डूबे एक गांव से बचाव अभियान के तहत निकाला जा रहा था। इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। नाव में नर्सिंग स्टाफ ने महिला को तत्काल मेडिकल मदद उपलब्ध कराई। इसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।’
विज्ञापन


बिहार में पिछले दो सालों में बाढ़ के दौरान एनडीआरएफ की नाव में चार महिलाएं बच्चे को जन्म दे चुकी हैं। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को भी छह गर्भवती महिलाओं को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। बाढ़ से प्रभावित बिहार में एनडीआरएफ की 23 टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में बाढ़ की यह हालत पिछले तीन दशकों में सबसे भयावह है। 1987 के बाद से मैंने ऐसी बाढ़ नहीं देखी। यह बहुत गंभीर है और सरकार जनता को हर मुमकिन मदद पहुंचा रही है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि लोग बाढ़ की वजह से होने वाली महामारी के कारण प्रभावित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार को हर संभव मदद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed