फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDA MLA Lalal Paswan accepted talk with Lalu Prasad yadav on Viral Audio

एनडीए विधायक ललन पासवान का कबूलनामा, लालू से हुई थी सरकार गिराने को लेकर बात

Wed, 25 Nov 2020 12:44 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 25 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
NDA MLA Lalal Paswan accepted talk with Lalu Prasad yadav on Viral Audio
ललन सिंह-लालू प्रसाद यादव - फोटो : social media

बिहार विधानसभा स्पीकर पद के चुनाव हो रहे हैं। इसी बीच राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव का एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह एनडीए के विधायक ललन पासवान को मंत्री पद का प्रलोभन देकर बगावत करने के लिए उकसा रहे हैं। वहीं, जिस विधायक को प्रलोभन दिया गया है, उन्होंने सजायफ्ता नेता के साथ बातचीत की बात को स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एनडीए गठबंधन का हिस्सा जदयू के विधायक लल्नल पासवान ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार रात उन्हें कॉल किया था और पार्टी से बगावत कर वर्तमान सरकार को अस्थिर करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक पासवान ने कहा, 'चुनाव जीतने के बाद लगातार बधाई देने के लिए कॉल आ रहे थे। ऐसे में मुझे लगा कि किसी का ऐसा ही कॉल आया है, इसलिए मेरे पीए ने कॉल उठाया। पीए ने कहा कि लालू जी बात करना चाहते हैं, फिर मैंने सोचा कौन लालू प्रसाद जी? उधर से बताया गया रांची से। तब मैंने उनको प्रणाम किया। फिर लालू जी ने बातचीत में कहा कि स्पीकर को गिराना है तत्काल गिराना है। ऐसा करने पार तुमको मंत्री बनाया जाएगा। हमने ऐसा करने से मना कर दिया।'  


ऑडियो से नहीं हुई है कोई छेड़छाड़- ललन पासवान
ललन पासवान ने कहा कि एनडीए ने मुझे पहचान दी है और मेरे लिए पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि फोन पर लालू यादव ने मुझे मंत्री पद देने की बात कही और चुनाव की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने को कहा। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है, वो बताएं कि क्या छेड़छाड़ हुई है। जेल में रहकर व्यक्ति फोन पर बात कर रहा है और लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहा है। ऑडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: जेल से खेल : एनडीए विधायक से बोले लालू- 'कहना कोरोना हो गया था...', कथित ऑडियो वायरल 

सुशील मोदी ने लालू पर लगाया साजिश का आरोप
वहीं, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर राज्य की राजग सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मोदी ने मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद जेल से ही एनडीए विधायकों को फोन कर रहे हैं और उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं। 

सुशील कुमार मोदी ने यह आरोप मंगलवार को एक ट्वीट में लगाया। अपने इस ट्वीट में मोदी ने एक फोन नंबर भी लिखा है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह नंबर मिलाया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने उनसे कहा कि इस तरह की गंदी हरकतें जेल से मत करिए, आप सफल नहीं हो पाएंगे।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed