फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDA BJP-JDU Leaders Fights Over Bihar Flood, RJD Supports Giriraj Singh against Nitish Kumar

बिहार में बाढ़ पर एनडीए में घमासान, भाजपा-जदयू आमने-सामने, राजद ने किया गिरिराज का समर्थन 

Sat, 05 Oct 2019 12:06 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 05 Oct 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
NDA BJP-JDU Leaders Fights Over Bihar Flood, RJD Supports Giriraj Singh against Nitish Kumar
Nitish Kumar, Giriraj Singh - फोटो : Social Media

बिहार में भारी बारिश के बाद लोग बाढ़ और जलजमाव से जूझ रहे हैं, तो दूसरी ओर नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। नीतीश सरकार इसे प्राकृतिक आपदा बता चुकी है तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इसके लिए हथिया नक्षत्र को जिम्मेदार बता चुके हैं। विपक्ष इसे बिहार सरकार की नाकामी बता रहा है, तो लोगों का आक्रोश नगर निगम के खिलाफ भी फूट रहा है। वहीं, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि निगम के कमिश्नर मेरी सुनते ही नहीं थे, वे केवल मुख्यमंत्री का ही कहा मानते थे। उन्होंने माना कि कहीं न कहीं चूक तो हुई है। 

विज्ञापन


इस बीच एनडीए में घमासान छिड़ गया हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नीतीश कुमार पर आरोपों के बाद जदयू के नेता और मंत्रियों ने उनपर जुबानी हमला बोला है। वहीं राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपनी धुरविरोधी पार्टी भाजपा के नेता गिरिराज का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि भारी बारिश से पटना और अन्य जिलों में बाढ़ और जलजमाव के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को इसका जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने राहत वितरण में भेदभाव का भी आरोप लगाते हुए कहा कि मुंह देख राहत सामग्री का वितरण नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को'

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सत्ता का नशा हो, तो जमीन नजर नहीं आती हो, आंखों पर पर्दा हो और लोगों का दर्द सुनाई न दे तो सत्ता हमेशा सजग चौकीदार से ही सवाल पूछती है। वहीं, प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्थानीय पत्रकारों से अनौचारिक बातचीत में गिरिराज ने कहा कि मुझे सच कहने से कोई नहीं रोक सकता। 
 



उन्होंने कहा कि जब ताली सरकार को मिलेगी तो गाली भी सरकार को ही मिलेगी। उपमुख्यमंत्री को घर से निकलते हुए लोगों ने देखा है। पटना के लोगों की पीड़ा के लिए आखिरकार कोई तो जिम्मेवार है। मैं केवल प्रधानमंत्री के प्रति जिम्मेवार हूं और जब वे कहेंगे तो मंत्रीपद छोड़ने में एक मिनट की भी देरी नहीं करूंगा।

मीडिया ब्वॉय बने रहने के लिए बयान देते हैं गिरिराज: अशोक चौधरी

जदयू के मंत्रियों ने गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह की महत्वाकांक्षा बढ़ गई है। चुनाव में वोट दिलाने के लिए नीतीश कुमार के पास क्षेत्र में चलने का आग्रह कर सकते हैं तो ऐसा क्या हो गया कि उनके यहां कोई समस्या थी या कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे तो वे मुख्यमंत्री को यह नहीं बता सकते। 

उन्होंने कहा कि गिरिराज जी मीडिया ब्वॉय बने रहने के लिए फिजूल का बयान देते रहते हैं। कभी पाकिस्तान, कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम मुद्दों पर बोलते हैं। वे अपने करीबी लोगों का स्कोर बढ़ाने के लिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed