{"_id":"61909e8b32f13474b2125832","slug":"naxals-killed-four-persons-at-gaya-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया में नक्सलियों ने की चार लोगों की हत्या, घर को बम से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया में नक्सलियों ने की चार लोगों की हत्या, घर को बम से उड़ाया
Sun, 14 Nov 2021 10:58 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:58 AM IST
सार
बिहार के गया में शनिवार की रात नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर उसके घर को बम से उड़ा दिया।
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के गया से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के डुमरिया प्रखंड के मौन बार गांव में नक्सलियों ने चार लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद उसके घर को बम से उड़ा दिया। घटना शनिवार रात की है, जब नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने चारों लोगों को फांसी पर लटकाया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सरजू सिंह भोक्ता के घर को प्रतिबंधित नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया। नक्सलियों ने पति-पत्नी समेत पूरे परिवार को सरेआम फांसी पर लटका दिया। मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों ने पर्चा चिपकाकर लिखा, ले लिया गया बदला
इतना ही, इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पर्चा चिपकाते हुए लिखा, इसी परिवार के लोगो ने षडयंत्र के तहत चार नक्सलियों को पूर्व में जहर खिलाकर मरवा दिया था। वो एनकाउंटर में नहीं मारे गए थे। नक्सलियों ने लिखा अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार की शहादत का बदला ले लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है
मामले में एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा, 'नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है। हत्या उसी जगह हुई है, जहां चार नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है।'