{"_id":"5cb33468bdec2214516f61ff","slug":"naxalites-shot-dead-the-old-ally-in-gaya-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया में नक्सलियों ने अपने पुराने सहयोगी की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गया में नक्सलियों ने अपने पुराने सहयोगी की गोली मारकर की हत्या
Sun, 14 Apr 2019 06:54 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, गया
भाषा, गया
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 14 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना अंतर्गत खैरा गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद दस्ते ने शनिवार की रात अपने एक पुराने सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने रविवार को बताया कि मृतक का नाम रघु रविंद्र उर्फ सुनील सिंह भोक्ता है जो कि पूर्व में भाकपा (माओवादी) से जुड़ा था।
विज्ञापन
रविंद्र तीन साल पूर्व भाकपा (माओवादी) संगठन को छोड़कर उसके प्रतिद्वंद्वी नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) से जुड़ गया था। माओवादियों ने बीती रात उस समय हमला किया जब वो अपने घर की छत पर सो रहा था। सुशील ने बताया कि माओवादियों ने वारदात स्थल पर एक पर्चा छोड़ा है जिसमें उन्होंने रविंद्र पर पुलिस की मुखबिरी करने सहित कई अन्य आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गया जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजने के साथ हमलावारों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन