फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Naxalites bombarded BJP leader house in Bihar 

बिहार में नक्सलियों ने भाजपा नेता के घर को बम से उड़ाया, घटना के बाद फेंका चुनाव बहिष्कार का पर्चा

Fri, 29 Mar 2019 05:46 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
Naxalites bombarded BJP leader house in Bihar 
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनावों के बीच गया में नक्सलियों ने बीती रात पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह के पैतृक घर को बम से विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर चुनाव बहिष्कार का पर्चा भी फेंक गए । 
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता अनुज कुमार सिंह ने बताया कि उनका परिवार काफी दिनों से नक्सलियों के निशाने पर रहा है। बीती देर रात डुमरिया के बोदीबिघा पर सैकड़ों की संख्या में नक्सली पहुंचे और घर की देखभाल करने वाले मेरे चचेरे भाई को घर से निकाल दिया। भाई को घर से निकालने के बाद नक्सलियों ने डायनामाइट लगाकर विस्फोट कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनुज गया स्थित घर में रहते हैं और कभी-कभी अपने पैतृक घर भी जाते रहते हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नक्सलियों ने अपने पर्चा में जनप्रतिनिधियों पर जनता के मुद्दों पर लापरवाही दिखाने का आरोप लगाया है और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed