फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   naxalites blast train track in bihar

बिहार: नक्सलियों ने विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ाया

Sat, 06 Apr 2013 02:35 PM IST
हाजीपुर/इंटरनेट डेस्क
हाजीपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Apr 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
naxalites blast train track in bihar

बिहार के पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में शनिवार सुबह नक्सलियों ने हाजीपुर और सराय रेलवे स्टेशनों के बीच घोसबर गांव के पास बम विस्फोट करके रेल पटरी को उड़ा दिया।

विज्ञापन


इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ली है। रेल पटरी के पास एक पर्चा भी छोड़ा गया है।

रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 12 की संख्या में आये नक्सलियों ने रेल पटरी को बम विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

नक्सलियों ने क्षतिग्रस्त रेल पटरी के पास एक पर्चा छोड़ रखा था जिसमें लिखा है कि झारखंड में 15 साथियों के मारे जाने के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारण इस मार्ग पर रेल गाड़ियों का परिचालन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। बाद में रेलवे के कर्मचारियों ने रेल पटरी को दुरूस्त कर रेल सेवा बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed