फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   naxal attack in bihar

बिहार में नक्सली कहर: कहीं उड़ाई पटरी कहीं फायरिंग

Mon, 14 Apr 2014 11:41 AM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
naxal attack in bihar
नक्सलियों ने रविवार रात दानापुर रेल मंडल के लखीसराय रेलवे स्टेशन के पास लैंडमाइंस लगाकर लगभग दो मीटर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। इससे हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया और आधा दर्जन ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और देर रात ही ट्रैक मरम्मत का काम शुरू हो गया। इस बीच दो ट्रेनों का रूट डायवर्ट करके उन्हें धनबाद-गया के रास्ते मुगलसराय से निकाला गया।
विज्ञापन

पहले भी किया था हमला

naxal attack in bihar
इससे पहले शनिवार रात नक्सलियों ने सोननगर से बरवाडीह सेक्शन के बीच झारखंड के सतबहिनी रेलवे स्टेशन पर अप दादरी स्पेशल मालगाड़ी के गार्ड व ड्राइवर से वाकीटॉकी छीन लिया था।

दानापुर रेल मंडल के लखीसराय स्टेशन के पास अप ट्रैक को नक्सलियों ने रात करीब पौने नौ बजे विस्फोट करके उड़ा दिया। बीस मिनट बाद यहां से दानापुर-हावड़ा एक्सप्रेस गुजरने वाली थी।

पटरी की मरम्मत जारी

naxal attack in bihar
विस्फोट के तत्काल बाद इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक एनके गुप्ता ने बताया कि विस्फोट से दो मीटर पटरी उड़ा दी गई है।

पटरी मरम्मत का काम चालू कर दिया गया है। देर रात ट्रैक के चालू हो जाने की उम्मीद है। इससे पहले पंजाब मेल और विभूति एक्सप्रेस को रूट परिवर्तित कर धनबाद-गया के रास्ते मुगलसराय भेजा गया है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों पर भी नक्सली हमला

naxal attack in bihar
बिहार के नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में रविवार को एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान कराकर वापस लौट रहे मतदानकर्मियों के एक दल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।

हालांकि इस हमले में किसी की जान नहीं गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दानिया मतदान केंद्र से लौटते हुए मतदानकर्मियों पर नक्सलियों ने हमला किया और फायरिंग शुरू कर दी।

10 अप्रैल को भी बरसा था नक्सली कहर

naxal attack in bihar
बिहार की नक्सल प्रभावित छह लोकसभा सीटों पर हिंसा के बीच मतदान हुआ था। जमुई लोकसभा क्षेत्र में नक्सलियों ने सीआरपीएफ़ के गश्ती दल को निशाना बनाया।

इसमें दो जवान मारे गए जबकि छह घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed