फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Navodaya Vidyalaya: Student dies inside Navodaya Vidyalaya campus in Purnia, dead body found; Police

Navodaya Vidyalaya : बिहार में नवोदय विद्यालय कैंपस के अंदर छात्र की मौत, फंदे से झूलता मिला शव

Mon, 08 Jul 2024 05:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

पुलिस ने छात्र की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच करने के लिए मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya: Student dies inside Navodaya Vidyalaya campus in Purnia, dead body found; Police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में नवोदय विद्यालय के 10 वीं कक्षा के एक छात्र की लाश मिली है। विद्यालय परिसर में ही आम के पेड़ से उसकी लाश लटक रही थी। स्कूल प्रबंधन का दावा छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र ने स्कूल परिसर में ही आम का पेड़ में लटककर अपनी जान दे दी है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप लगाया है।  मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं एफएसएल की टीम घटनास्थल की  जांच करने के लिए मौके पर पहुंची है। घटना पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय गढबनैली परिसर की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में गौरव कुमार के रूम पार्टनर शाह आलम और रवि कुमार ने बताया कि गौरव अच्छा लड़का था। हंसी मजाक करना उनकी आदत थी। छुट्टी के बाद वह घर से हॉस्टल पांच जुलाई को आया था। तब से काफी गुमसुम रहता था। रविवार रात के 11 बजे तक वह हम लोगों से हंसी मजाक करते रहा और हंसी मजाक करने के क्रम में वह बीच में काफी मायूस हो गया था। उसने रात को खाना भी वह नहीं खाया था। हम लोगों से मोबाइल फोन लेकर अपने पिता से बात भी की थी। आज चार बजे सुबह वह उठकर शौचालय भी गया था इसके बाद क्या हुआ? इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है।
विज्ञापन


शव को देखकर छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचाना शुरू किया
बताया जाता है सुबह आम के पेड़ से लटका छात्र का शव को देखकर छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचाना शुरू किया और इसकी सूचना प्राचार्य को दिया। प्राचार्य अपने सहयोगियों के साथ गौरव की लटकी लाश को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा लाया ,जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृत गौरव कुमार के पिता बनमनखी निवासी पंकज चौधरी के फर्ज बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य बोले- इस कदम से हमलोग काफी मर्माहत हैं
घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी ने वहां की जानकारी ली और काफी छानबीन किया। इसके बाद उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए पूरी तरह छानबीन करने की बात बताई। मृतक के शव के पास से रस्सी एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि गौरव काफी व्यावहारिक लड़का था। उसके इस कदम से हमलोग काफी मर्माहत हैं। सारे छात्र छात्राओं से इसके बारे में सघन जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed