फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda RCPs relative shot two out of five accused arrested police searching for absconding accused

Nalanda: RCP के रिश्तेदार को मारी गोली, पांच आरोपियों में से दो गिरफ्तार, पुलिस जुटी फरार आरोपियों की तलाश में

Tue, 05 Sep 2023 01:32 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 05 Sep 2023 01:32 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार को गोली मारने का मामला सामने आया है। पांच आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Nalanda RCPs relative shot two out of five accused arrested police searching for absconding accused
पुलिस जुटी मामले की जांच में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी पिंटू सिंह को बदमाशों के रविवार की शाम गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जख्मी के फर्द ब्यान के आधार पर कुल पांच लोगों को आरोपित कर सिलाव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में सिलाव उत्तरी जिला परिषद सदस्य के पति, देवरा समेत कुल पांच लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को घटना में शामिल बंटी और शिशुपाल को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन


प्राथमिकी में राजनीतिक कारणों से गोली मारने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पिंटू सिंह का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। होश में आने के बाद पिंटू के द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज की है। 
विज्ञापन


असल में, रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरसीपी सिंह के अगुवाई में अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई थी। पिंटू सिंह रिश्ते में आरसीपी सिंह का पोता लगता है और वह अक्सर उनसे मिलने जाया करता था। रविवार की छुट्टी वाला दिन भी वह आरसीपी सिंह से मिलने गया था। जहां से घर लौटने के दौरान राजनीतिक कारणों से उस पर गोली चलाई गई। सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। फरार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed