फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda News Staff assaulted and fired upon for not paying extortion money

Nalanda News: रंगदारी नहीं देने पर स्टाफ के साथ मारपीट-गोलीबारी, दिनदहाड़े बदमाशों की करतूत आई सामने

Thu, 01 Feb 2024 01:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 01:14 PM IST
सार

रंगदारी नहीं देने पर स्टॉफ के साथ मारपीट कर गोलीबारी की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। दिनदहाड़े बदमाशों की करतूत सामने आई है।

विज्ञापन
Nalanda News Staff assaulted and fired upon for not paying extortion money
दिनदहाड़े गोलीबारी और मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में दुकान में घुसकर बदमाशों के द्वारा रंगदारी मांगने एवं गोलीबारी करने का फुटेज वायरल हो रहा है। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर बाजार का है। जहां 30 जनवरी के दिन बदमाशों के द्वारा गुडविल टाइल्स एंड ग्रेनाइट दुकान में गोलीबारी की गई है।

विज्ञापन


इस मामले में तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी, गुडविल टैक्स एंड ग्रेनाइट दुकान के संचालक राकेश कुमार ने स्थानीय थाना में चार लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने बताया है कि उनके दुकान में 30 जनवरी दोपहर दो बजे बबलू कुमार, रोशन कुमार, सोनू कुमार एवं जीतू कुमार पहुंचे और उनके स्टॉफ से गाली-गलौज करने लगे। बदमाशों ने हाथ में पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि, फायरिंग में उनका स्टॉफ बाल-बाल बच गया। बदमाश रंगदारी मांगने दुकान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन




इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि दो मोटर साइकिल पर चार बदमाश पहुंचे और दुकान के स्टॉफ से उलझ गए और उन्हें पीटने लगे। इसी बीच गोलीबारी कर दी, दिनदहाड़े हाथ में पिस्तौल लिए बदमाश पुलिस से बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामलें में नगर नौसा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुआ है। पूर्व के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed