फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda News Police beat up mischievous elements who molested outside theater in Malmas fair

Nalanda News: हुड़दंगियों पर पुलिस ने चटकाई लाठियां, मलमास मेले में थिएटर के बाहर कर रहे थे छेड़खानी

Wed, 16 Aug 2023 12:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 12:28 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में राजकीय राजगीर मलमास मेले में पुलिस ने हुड़दंगियों के ऊपर लाठियां बरसाई। दरअसल, ये हुड़दंग मेले में छेड़खानी कर रहे थे। ऐसे में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
Nalanda News Police beat up mischievous elements who molested outside theater in Malmas fair
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक चलने वाले राजकीय राजगीर मलमास मेला में मंगलवार रात पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। दरअसल, मेले में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं, मनोरंजन के लिए तीन थिएटर भी लगाए गए हैं। उसके बाहर कुछ मनचले भीड़ में आने जाने वाले महिलाओं एवं युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे।

विज्ञापन


इस बात की सूचना जैसे ही मेले में बनाए गए नियंत्रण कक्ष को मिली। इसके बाद राजगीर एसडीओ अनीता सिन्हा, डीएसपी प्रदीप कुमार, मेला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार के द्वारा मनचलों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। वहीं, आधा दर्जन मनचलों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ दिनों से यह देखा जा रहा था कि थिएटर के बाहर मनचलों के द्वारा हुड़दंग किया जा रहा था। लगातार यह शिकायत पुलिस को मिल रही थी। बीती रात छेड़खानी की बात सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और हुड़दंग कर रहे लोगों पर लाठियां चटका दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में लाखों की संख्या में प्रतिदिन पर्यटक एवं श्रद्धालु कुंड स्नान एवं मेले में लगाए गए खेल तमाशों का लुफ्त उठाने पहुंच रहे हैं। हालांकि राजकीय राजगीर मलमास मेला का आज अंतिम दिन है। ऐसे में जिला प्रशासन इसे सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर हर प्रयास कर रही है। मलमास मेले में अब तक 4.5 करोड़ से ऊपर श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच चुके हैं। वहीं कुंड स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो करोड़ के पार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed