फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda: In-laws accuse married woman of murder after her death in Nalanda

Nalanda: एकंगरसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष ने कही ये बात

Sat, 23 Nov 2024 12:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Nov 2024 12:53 PM IST
सार

नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बड़की धावा गांव में 20 वर्षीय नीतू कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Nalanda: In-laws accuse married woman of murder after her death in Nalanda
घटना के बादी पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बड़की धावा गांव में 20 वर्षीय नीतू कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष आत्महत्या की बात कह रहा है।

विज्ञापन


नीतू कुमारी, मोहित पासवान की पत्नी थी और एक साल के बच्चे की मां थी। शुक्रवार की शाम को नीतू की मौत की खबर उसके मायके पहुंची। मायके वालों का आरोप है कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो नीतू का शव बेड पर पड़ा हुआ था, जो आत्महत्या की कहानी से मेल नहीं खाता है। उनका कहना है कि नीतू की गला घोंटकर हत्या की गई है और बाद में आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष का दावा
ससुराल पक्ष का दावा है कि नीतू पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद, जब पति घर से बाहर गए तो नीतू ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच
एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed