फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Young man sleeping on the veranda shot dead, sensation in the area

Bihar Crime: बरामदे पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Sat, 30 Aug 2025 10:14 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 10:14 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में अपराधियों ने आधी रात घर के बरामदे पर सो रहे अभिमन्यु कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक एक निजी बाइक एजेंसी में स्टाफ के तौर पर काम करता था।
 

विज्ञापन
Young man sleeping on the veranda shot dead, sensation in the area
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभिमन्यु कुमार सिंह (पिता संजय कुमार सिंह का छोटा पुत्र) के रूप में हुई है। अभिमन्यु एक निजी बाइक एजेंसी में स्टाफ के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन


आधी रात अपराधियों ने बरामदे में सोते युवक को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु कुमार सिंह गुरुवार रात खाना खाने के बाद हमेशा की तरह अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान आधी रात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसे दो गोलियां लगीं, जो गले में मारी गईं। सुबह उसकी मां ने खून से लथपथ लाश देखी तो शोर मचाया। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस, FSL और डॉग स्क्वॉड की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पारू थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और FSL टीम व डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हर बिंदु पर की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed