फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   When their demands were not met, members of Lok Chetna Dal attempted self-immolation

Bihar: मांगें नहीं पूरी होने पर आत्महत्या की थी तैयारी, पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ पकड़ा; जमकर हुई नोकझोंक

Thu, 19 Sep 2024 04:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Sep 2024 04:41 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में अपनी मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन कर रहे लोक चेतना दल के कई सदस्यों के साथ पुलिस की नोकझोंक हुई है। दल के सदस्य अपनी मांगें पूरी नहीं
होने पर आत्महत्या की तैयारी पर थे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से ज्वलनशील पदार्थ पकड़ा है।

विज्ञापन
When their demands were not met, members of Lok Chetna Dal attempted self-immolation
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिला समाहरणालय के पास धरना प्रदर्शन कर रहे लोक चेतना दल के सदस्यों की पुलिस के साथ में खूब नोक झोंक हुई है। जिला समाहरणाल के समीप धरना प्रदर्शन कर रहे लोक चेतना के सदस्य के पास में ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल और किरोसीन मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्मदाह करने के लिए सदस्य को रोक दिया था। मौके पर मौजूद पुलिस ने इस दौरान ज्वलनशील पदार्थ को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में भड़के हुए सदस्यों की नगर थाना पुलिस के साथ नोकझोंक शुरू हो गई और लोग विरोध करने लगे। पुलिस ने मौके पर से चार लोगों को डिटेन किया है और सभी को नगर थाना में ले जाकर पूछताछ में लगी हुई है। लोक चेतना दल के अध्यक्ष ने बताया कि हमलोग शांति पूर्ण तरीके से विरोध को कर रहे थे, तभी पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन


मामले को लेकर मुसहरी प्रखंड के अंचल अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा समाहरणालय के पास में धरना के साथ आत्मदाह करने की तैयारी थी। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को डिटेन किया है, जबकि विरोध करने और पुलिस के साथ में नोकझोंक करने के मामले में दो अन्य लोगों को भी डिटेन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed