फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Violent fight in sleeper coach of Porbandar Express in West Champaran video goes viral on social media

Bihar: चलती ट्रेन में अचानक मचा बवाल! पोरबंदर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट

Tue, 12 May 2026 11:51 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 12 May 2026 11:51 AM IST
सार

Bihar: पोरबंदर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में एक युवक के घायल होने की भी सूचना है। रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Violent fight in sleeper coach of Porbandar Express in West Champaran video goes viral on social media
ट्रेन में मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले में सोमवार शाम मुजफ्फरपुर से पोरबंदर जाने वाली 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रेन के स्लीपर कोच के अंदर अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है। यात्री एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं, वहीं महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


बेतिया स्टेशन से खुलने के बाद शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि पोरबंदर एक्सप्रेस के कोच संख्या S2 में सफर कर रहे कुछ यात्रियों के बीच बेतिया स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


कोच में मची अफरा-तफरी
मारपीट के दौरान कोच में मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो में कई यात्री एक-दूसरे को धक्का देते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के घायल होने की सूचना
घटना के दौरान एक युवक के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। वायरल वीडियो में एक युवक के सिर से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही नरकटियागंज रेल पुलिस सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन में मौजूद दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस द्वारा यात्रियों से पूछताछ भी की गई।


ये भी पढ़ें:  अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! वायरल वीडियो केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, अब MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इधर, ट्रेन में सफर कर रहे किसी यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed