फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: Worms found in food and eggs served in mid-day meal for children, BDO-BEO started investigation

Bihar: बच्चों के मिड डे मील में परोसे गए खाने व अंडों में निकले कीड़े, हंगामा होने पर BDO-BEO ने शुरू की जांच

Sat, 20 Jul 2024 01:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 20 Jul 2024 01:00 PM IST
सार

Vaishali News: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी ने बताया कि स्कूल से मुझे किसी तरह की सूचना नहीं मिली थी। स्कूल गए तो वहां देखा कि अंडे और खाने में कीड़े निकलने के आरोप लगाते हुए कुछ स्थानीय और बच्चे स्कूल में हंगामा कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali: Worms found in food and eggs served in mid-day meal for children, BDO-BEO started investigation
मिड डे मील खराब निकलने पर विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में एकता शक्ति फाउंडेशन मिड डे मील द्वारा सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की थाली में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवक्ता बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रही है। ताजा मामला वैशाली जिले के महनार प्रखंड स्थित वार्ड-21 मध्य विद्यालय देशराजपुर का है। जहां बच्चों की थाली के भोजन में कीड़े और सड़े हुए अंडे मिले, जिसके बाद विद्यार्थियों का गुस्सा भड़क उठा और जमकर बवाल किया। इस घटना की सूचना पाकर कुछ स्थानीय लोग भी जमा हो गए। घटना बीते शुक्रवार की दोपहर की बताई गई है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जब बच्चों और ग्रामीणों द्वारा विरोध जताया गया तो आनन-फानन में बीडीओ, बीईओ और महनार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित बच्चों को शांत कराया। हालांकि इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी और स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार झा से पूछे जाने पर खराब अंडे होने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बीईओ अहिल्या कुमारी ने बताया कि प्रिंसिपल द्वारा लिखित रूप से आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी ने बताया कि स्कूल से मुझे किसी तरह की सूचना नहीं मिली थी। एसडीओ साहब द्वारा सूचना मिली तो स्कूल गए। वहां देखा गया कि अंडे और खाने में कीड़े निकलने के आरोप लगाते हुए कुछ स्थानीय और बच्चे स्कूल में हंगामा कर रहे थे। सूचना पर उस स्कूल में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता जांच की तो कुछ अंडे सड़ा हुए मिले थे। बच्चों द्वारा यह भी बताया गया कि खाने में कीड़े निकलते हैं। इसको लेकर प्रिंसिपल से बात कर लिखित आवेदन मांगा गया है। एनजीओ वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed