फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: Suspicious death of married woman, in-laws fled from home; parents says murder done for gold chain

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार; मायके वाले बोले- सोने की चेन के लिए की गई हत्या

Fri, 28 Mar 2025 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Mar 2025 09:10 PM IST
सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला का पति परदेस में रहकर मजदूरी करता है।

विज्ञापन
Vaishali: Suspicious death of married woman, in-laws fled from home; parents says murder done for gold chain
मृतका चंदा कुमारी का शादी का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हरिलोचनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बुजुर्ग गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रत्नेश कुमार की पत्नी चंदा कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के भाई प्रदीप कुमार ने पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल वाले सोने की चेन की मांग कर रहे थे और जब उनकी बहन यह मांग पूरी नहीं कर पाई, तो उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:पांच दिन से लापता व्यवसायी का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित व्यापारियों ने किया बाजार बंद
विज्ञापन

 
‘बहन को लगातार किया जाता था प्रताड़ित’
मृतका के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही उनकी बहन पर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। खासकर सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। घटना से तीन दिन पहले जब प्रदीप कुमार अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल गए थे, तब ससुराल वालों ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि सोने की चेन मिल जाती तो अच्छा होता। मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन को शादी के बाद से ही ससुराल में टॉर्चर किया जाता था। उनके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन की परवरिश की और 2021 में उसकी शादी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
घटना के बाद फरार हुए आरोपी
घटना के बाद मृतका के पति, सास और ससुर सभी घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही हरिलोचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। थाना अध्यक्ष लवकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला का पति परदेस में रहकर मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
 
परिजनों की शिकायत पर दर्ज होगा मामला
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतका के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष लवकेश कुमार ने कहा कि मृतका के परिवार द्वारा शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed