फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: miscreants took a young man who had gone to market to school and shot him

Bihar: वैशाली में बाजार गए युवक को स्कूल ले जाकर बदमाशों ने मारी गोली, एक साल पहले चाचा पर भी हुई थी फायरिंग

Mon, 24 Jun 2024 01:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jun 2024 01:10 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रथाना के हिलालपुर गांव में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले की छानबीन की गई है, कुछ बदमाशों की सूचना मिली है। पूर्व के विवाद में ही घटना घटित होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Vaishali News: miscreants took a young man who had gone to market to school and shot him
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चांदपुर हाई स्कूल के मैदान में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थानाध्यक्ष पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सदर अस्पताल में पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के बेटे अमरजीत कुमार (21) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अमरजीत कुमार अपनी बाइक से चचेरे भाई हनी कुमार के साथ चकमकरंद हाट में सब्जी लेने गया था। सब्जी खरीदने के दौरान चार-पांच बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। फिर बगल में स्थित हाई स्कूल के मैदान में ले जाकर सिर और पीठ में दो गोली मार दीं। घटना के बाद साथ में रहे भाई के शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर जुटे, तब तक सभी बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर आनन-फानन में गोली लगने से घायल युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता बाहर रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि एक साल पहले उसके चाचा पंकज कुमार सिंह पर भी बदमाशों ने हत्या की नीयत से गांव के पास ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। उस समय वह पैर में एक गोली लगने के कारण घायल हो गए थे। तब भी परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया गया कि घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश का माहौल कायम है।

 
वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रथाना के हिलालपुर गांव में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले की छानबीन की गई है, कुछ बदमाशों की सूचना मिली है। पूर्व के विवाद में ही घटना घटित होने की बात सामने आई है। एक व्यक्ति का नाम सामने आया है उसपर पहले से भी केस दर्ज है। एक केस में इश्तहार भी निकला हुआ था। युवक बाजार करने आया था, इसी दौरान उस व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई। अमरजीत और आरोपी दो-तीन साल पहले एक ही कक्षा में पढ़ते थे। पहले दोनों में दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। एक-डेढ़ साल पहले गोली चलने की घटना घटित हुई थी। उसमें भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस विवाद को लेकर घटना की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed