फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Inspector Rahul Kumar arrested on charges of physical exploitation had lured girl into marriage

Bihar News: यौन उत्पीड़न के आरोप में दारोगा गिरफ्तार, तीसरी लड़की से करने वाला था शादी; पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 23 Feb 2025 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में यौन उत्पीड़न के आरोप में दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि दारोगा ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। आरोपी कोर्ट मैरिज भी कर चुका है और अब तीसरी लड़की से शादी करने वाला था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali News: Inspector Rahul Kumar arrested on charges of physical exploitation had lured girl into marriage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दारोगा राहुल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना में तैनात दारोगा राहुल कुमार को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार दरोगा की पहचान जमुई जिले के महेश प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल कुमार पर बेगूसराय की रहने वाली एक लड़की ने वैशाली जिले के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि दारोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। लेकिन बाद में दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी करने लगा।

विज्ञापन

 
कोर्ट मैरिज के बावजूद तय कर ली थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने करीब छह महीने पहले किसी विभागीय लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बावजूद वह तीन मार्च को वैशाली जिले के भगवानपुर की एक लड़की से शादी करने जा रहा था। जब इसकी खबर पहली लड़की को मिली, तो उसने हाजीपुर के महिला थाना में एफआईआर दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने राहुल कुमार को उसके तैनाती वाले जिले में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन पुलिस ने ऐन मौके पर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 
पटना में कोचिंग के दौरान हुआ था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार जब पटना में रहकर दारोगा की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तभी उसकी मुलाकात बेगूसराय की रहने वाली लड़की से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और लड़की ने उसके साथ शादी की उम्मीद लगा ली। लेकिन दारोगा बनने के बाद राहुल कुमार ने पहले किसी और से कोर्ट मैरिज की और फिर तीसरी लड़की से शादी करने की योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारी जवाब देने से बच रहे
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस ने दारोगा को न्यायिक हिरासत में भेजने की जानकारी दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

 
गिरफ्तारी का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि जिस जिले में दारोगा की शादी होने वाली थी, उसी जिले की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शादी की तैयारियों में जुटे दारोगा को अचानक गिरफ्तार कर लिए जाने से उसके परिवार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed