फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Goods and cash worth ten lakhs stolen from hardware shop; People blocked the road in protest

Bihar: हार्डवेयर की दुकान से दस लाख का सामान और नकदी चोरी; सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने जाम की सड़क

Mon, 18 Mar 2024 04:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Mar 2024 04:15 PM IST
सार

Vaishali Crime: दुकानदार ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में पेट्रोलिंग तो करती है, लेकिन चोर भी अपना काम करते हैं और पुलिस मूक दर्शन बनी रहती है। सूचना देने के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंचती है, जिससे चोर को समय रहते गिरफ्तार कर लिया जाए।

विज्ञापन
Vaishali News: Goods and cash worth ten lakhs stolen from hardware shop; People blocked the road in protest
पीड़ित दुकानदार और स्थानीय लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली में बदमाशों ने एक हार्डवेयर की दुकान से करीब 10 लाख रुपये का सामान और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह घटना के करताहा थाना क्षेत्र के घटारो की बताई जा रही है। वहीं, दुकानदार को घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के घंटे भर बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इससे नाराज दुकानदार और स्थानीय लोगों ने हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग को घटारो के निकट जाम कर दिया। जाम की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


दुकानदार और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। घटना घटित होने के बाद सूचना देने पर भी पुलिस समय से नहीं पहुंची है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रोड को जाम कर दिया। इस वजह से घंटों तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया।
विज्ञापन




पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बीती रात बदमाशों ने दुकान से हेडपंप, जेट पंप, टुल्लू पंप और एलसीडी टीवी समेत अन्य सामान तथा 50 हजार रुपये की चोरी कर ली। दुकानदार ने बताया कि पूर्व में भी दुकान में चोरी की घटना घटित हो चुकी है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में पेट्रोलिंग तो करती है, लेकिन चोर अपना काम भी करते हैं और पुलिस मूक दर्शन बनी रहती है। सूचना देने के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंचती है, जिससे चोर को समय रहते गिरफ्तार कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed