फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News Father out to buy ticket for his son's treatment dies in road accident body found 24 hours later

Bihar News: बेटे के इलाज के लिए परदेस जाने के लिए टिकट कटाने निकले थे पिता, 24 घंटे बाद मिला शव; जानें

Wed, 10 Dec 2025 09:27 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Wed, 10 Dec 2025 09:27 PM IST
सार

Vaishali News: बेटे के इलाज के लिए टिकट कटाने निकले जितेश राम की सड़क हादसे में मौत हो गई। 24 घंटे बाद सदर अस्पताल में पहचान हुई। घायल को उठाकर ले जाने और बाद में शव छोड़ने वालों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
 

विज्ञापन
Vaishali News Father out to buy ticket for his son's treatment dies in road accident body found 24 hours later
अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जा नगर में बीते देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से घायल की बाइक बरामद हुई। लोगों ने बताया कि घायल को अस्पताल भेज दिया गया है, जिसके बाद पुलिस बाइक जब्त कर थाने ले आई।

विज्ञापन

 
परिजनों को नहीं मिली समय पर सूचना
घटना के बाद किसी ने घायल के परिजनों को सूचना नहीं दी। परिजन लगातार उसकी खोजबीन करते रहे और इसी क्रम में महुआ थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना हुई है और घायल को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। परिजन जब अनुमंडल अस्पताल पहुंचे तो वहां मृतक नहीं मिला।
विज्ञापन

 
सदर अस्पताल में हुई पहचान
खोजबीन के दौरान परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के करीयो गांव निवासी शिवलाल राम के 37 वर्षीय पुत्र जितेश राम के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार जितेश ने मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी से बात कर कहा था कि वह टिकट बनवाने जा रहा है, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरअसल, जितेश राम चेन्नई में रहकर स्टील फैक्टरी में काम करते थे और करीब एक माह पहले घर आए थे। उनके 14 वर्षीय पुत्र के दिल में छेद है, जिसके इलाज के लिए रायपुर जाने के लिए टिकट कटाने की बात कहकर वह घर से निकले थे।
 
घायल को किसने उठाया, इस पर सवाल
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि सड़क हादसे के बाद घायल जितेश को सड़क से उठाकर कौन लोग ले गए। पुलिस के पहुंचने से पहले घायल को अस्पताल ले जाने की बात सामने आई, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। संदेह जताया जा रहा है कि कहीं किसी निजी अस्पताल से जुड़े लोग तो घायल को अपने यहां नहीं ले गए।

यह भी पढ़ें- Patna Airport: इंडिगो की कुछ फ्लाइट 15 दिसंबर तक रद्द, एयरपोर्ट डायरेक्टर बोले- अब हालात काफी हद तक सामान्य

 
सदर अस्पताल में संदिग्ध गतिविधि का आरोप
परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक एंबुलेंस सदर अस्पताल पहुंची, जिसमें चार लोग सवार थे। पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने स्ट्रेचर लाकर जितेश को एंबुलेंस से उतारा और इमरजेंसी के पास रखा। कुछ देर बाद एंबुलेंस पोस्टमार्टम हाउस के पास खड़ी हुई और पर्चा काटने का बहाना बनाकर सभी लोग फरार हो गए।
 
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी इन लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की। घटना के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed