{"_id":"66e43b6291cf81c6370346c5","slug":"vaishali-news-criminals-looted-a-vehicle-carrying-ration-by-holding-driver-captive-police-recovered-it-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में राशन लदे वाहन को अपराधियों ने चालक को बंदी बनाकर लूटा, पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में राशन लदे वाहन को अपराधियों ने चालक को बंदी बनाकर लूटा, पुलिस ने किया बरामद
Fri, 13 Sep 2024 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:47 PM IST
सार
Vaishali News: वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया सोनपुर बाईपास से राशन का सामान लदा पिकअप लूटा गया था, जिसे लोहा चौक से बरामद किया गया है। मौके से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के वैशाली थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सोनपुर बाईपास से लूटे गए पिकअप को बरामद कर लिया है। दरअसल, पिकअप पर राशन का सामान लादकर पटना से गोपालगंज ले जाया रहा था। तभी घात लगाए कार सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक को बंदी बनाकर राशन लदे पिकअप को लूट लिया। फिर अपराधी चालक के हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अपराधियों द्वारा सोनपुर बाईपास से लूटा गया पिकअप वैशाली थानाक्षेत्र के लोहा चौक पर रखा गया है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार द्वारा लोहा चौक पर छापामारी कर लूटे गए पिकअप के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पिकअप पर लदा 50 बोरी आटा और 121 कार्टून फॉर्च्यून को भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थानाक्षेत्र के मुगलिया गांव निवासी बलिंदर राय का बेटा रंजीत राय है। पकड़े गए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है और पुलिस उसके गैंग का पता लगाने में लगी हुई है। उसके अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया सोनपुर बाईपास से राशन का सामान लदा पिकअप लूटा गया था, जिसे लोहा चौक से बरामद किया गया है। पिकअप पर 50 बोरी आटा और 121 कार्टून फॉर्च्यून लदा था। मौके से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर एक अपराधी भाग गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।