फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: A teacher going to school on bike with her husband was crushed by hyva truck, died on spot

Bihar News: पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही शिक्षिका को हाइवा ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; युवक गंभीर घायल

Mon, 04 Mar 2024 12:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Mar 2024 12:18 PM IST
सार

Vaishali Hindi News: गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि तेरसिया मोड़ के पास हाइवा से कुचलकर महिला की मौत की सूचना मिली थी। मौके से हाइवा को जब्त कर लिया गया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Vaishali News: A teacher going to school on bike with her husband was crushed by hyva truck, died on spot
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया पाया नंबर एक के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए और हाइवा के पहिए के नीचे आ गए। इस हादसे में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। हालांकि आरोपी चालक हाइवा छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस अधिकारी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। फिर मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतका गरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी साकेत कुमार झा की पत्नी काजल कुमारी (23) बताई गई है। काजल पेशे से शिक्षिका थी और उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि काजल अपने पति के साथ सबलपुर तेरसिया मध्य विद्यालय में ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला जैसे ही बाइक से गिरी वैसे ही हाइवा ने कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तेरसिया मोड़ के पास हाइवा से कुचलकर महिला की मौत की सूचना मिली थी। मौके से हाइवा को जब्त कर लिया गया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed