फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali: Member of country's biggest gold robbery Subodh Singh gang arrested Rajasthan Gold Loan Company case

Bihar News: देश के सबसे बड़े सोना लुटेरा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, राजस्थान में भी कर चुका बड़ा कांड

Fri, 31 Jan 2025 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 Jan 2025 05:00 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राजस्थान में हुए 24 किलो सोना लूट कांड और 2017 के हत्या मामले में वांछित था। उन्होंने कहा कि यह सुबोध सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।

विज्ञापन
Vaishali: Member of country's biggest gold robbery Subodh Singh gang arrested Rajasthan Gold Loan Company case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में सोना लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले सुबोध सिंह गिरोह के एक कुख्यात सदस्य को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी राजस्थान के उदयपुर में हुई 24 किलो सोना लूट का भी मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
राजस्थान में 24 किलो सोना लूट में था शामिल
गिरफ्तार अपराधी की पहचान गुड्डू कुमार निवासी गोविंदपुर झखराहा चकसिकंद थाना राजापाकड़ वैशाली के रूप में हुई है। वह पटना जेल में बंद कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस के अनुसार, 2022 में राजस्थान के उदयपुर स्थित मडमपुरा गोल्ड लोन कंपनी से 24 किलो सोने की लूट को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर छिपा हुआ है। इस पर वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
हत्या के मामले में भी था वांछित
गुड्डू कुमार वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में 2017 में हुई हत्या का भी मुख्य आरोपी है। पुलिस के अनुसार, 25 हजार रुपये के विवाद में नवीन कुमार नामक युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने राजापाकड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस इतने वर्षों से आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फरार आरोपियों की जुटाई जा रही जानकारी
वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राजस्थान में हुए 24 किलो सोना लूट कांड और 2017 के हत्या मामले में वांछित था। उन्होंने कहा कि यह सुबोध सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कहा कि अब गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब गुड्डू कुमार से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के नेटवर्क और अन्य फरार आरोपियों की जानकारी जुटाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed