Bihar News: 'दुख लेकर आई, दुआ देकर गई', वैशाली डीएम के जनता दरबार में दिखा संवेदनशील प्रशासन
वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह एक बार फिर अपने मानवीय और संवेदनशील कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान महुआ से आई एक महिला ने अपनी पीड़ा डीएम के सामने रखी, जिस पर तत्काल निष्पादन का आदेश दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली की जिलाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। चुनाव के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह गीत के माध्यम से लोगों से मतदान करने की अपील करती नजर आई थीं। इसके बाद कुछ दिन पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह स्कूली बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील खाते हुए दिखाई दी थीं। अब जिलाधिकारी के जनता दरबार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।
वीडियो में जनता दरबार के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला। महुआ इलाके से आई एक महिला अपनी पीड़ा लेकर जनता दरबार में पहुंची और जिलाधिकारी वर्षा सिंह को अपनी आपबीती सुनाई। डीएम ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल निष्पादन का आदेश दिया। इसके बाद महिला भावुक हो गई और जिलाधिकारी के लिए दुआओं की झड़ी लगा दी। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने महिला को एक कंबल भी प्रदान किया।
साप्ताहिक जनता दरबार में इस बार बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बारी-बारी से सभी आवेदनों को देखा और संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?
इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला भी पारिवारिक विवाद को लेकर जनता दरबार में पहुंची थी। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को उसी दिन निष्पादन का आदेश दिया। आदेश मिलते ही बुजुर्ग महिला ने भी जिलाधिकारी को दुआ और आशीर्वाद दिया। डीएम ने बुजुर्ग महिला को भी ठंड से बचाव के लिए एक कंबल प्रदान किया।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि आज के जनता दरबार में 50 से अधिक मामले आए थे, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, पेंशन से संबंधित मामले और अन्य कई समस्याएं शामिल थीं। इसके अलावा, जनता दरबार में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक सतीश यादव भी पहुंचे और उन्होंने अपनी बात जिलाधिकारी के समक्ष रखी।